भिलाई

रावलमल जैन दंपती हत्याकांड : पटवारी व डॉक्टर से होगी गवाही की शुरुआत

शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के प्रकरण में शनिवार से सुनवाई शुरू होगी। प्रकरण की पहली सुनवाई में पटवारी व डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 9:24 PM IST
Durg crime
रावलमल जैन दंपती हत्याकांड : पटवारी व डॉक्टर से होगी गवाही की शुरूआत

दुर्ग . शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के प्रकरण में शनिवार से सुनवाई शुरू होगी। प्रकरण की पहली सुनवाई में पटवारी व डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। इस माह ट्रायल दो दिनों का है। रावलमल जैन और उसकी पत्नी सूरजी देवी हत्याकांड में मृतक के बेटे पर आरोप तय होने के बाद न्यायालय में गवाही सुनवाई २६ मई से शुरू होगी। पहले दिन गवाह के रुप में पटवारी चमनलाल साहू व डॉ. बीएन देवांगन को उपस्थित रहने समंस जारी किया है।

पटवारी ने घटना स्थल का नजरी नक्शा बनाया था

घटना सार्वजनिक होने के बाद पुलिस की उपस्थिति में पटवारी ने घटना स्थल का नजरी नक्शा बनाया था। वहीं मृतक दपंती का शव परीक्षण जिला अस्पताल के डॉ. बीएन देवांगन व उसकी टीम ने की थी। पहली सुनवाई में दोनों का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सोमवार की सुनवाई में मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी अनिल, पंकज रमैय्या व संजीव नेमा और पुलिस फोटोग्राफर भारत वर्मा के नाम से समंस जारी किया गया है।


जाने आरोपियों पर क्या है आरोप
१. संदीप जैन-(४२ वर्ष) मुख्य आरोपी - अवैध रुप से रखे पिस्टल से माता पिता की गोली मार हत्या (३०२, ३०२ २७(२) आयुध अधिनियम
२. भगत सिंह गुरुदत्ता- (४७ वर्ष)- आरोपी को हथियार उपल्बध कराने पर ( २५(१)(ख) (क)।
३. शैलेन्द्र सागर-(४७ वर्ष)- आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने पर( २५(१)(ख)(क)

घटना एक नजर में
- एक जनवरी की सुबह ६.३५ बजे नाना के घर पहुंचे सौरभ ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु की और घर के पीछे पड़े देशी पिस्टल बरामद किया।
- एक जनवरी शाम ७.३० बजे पुलिस ने खुलासा किया कि अरोपी संदीप है। उसने ही अपने मां और पिता की हत्या की है।
- २ जनवरी को पुलिस ने संदीप का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया और देशी पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
- ३ जनवरी को पुलिस ने संदीप को न्यायायिक रिमांड लिया और जेल दाखिल कराया।

Published on: