24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायक और सीईओ विवाद थाने पहुंचा, विधायक ने बदतमीजी तो सीईओ ने रुपए मांगने की शिकायत की

मोहला मानपुर विधायक तेजकुंवर नेताम और मोहला जनपद के सीईओ रूपेश कुमार पांडे के विवाद ने अब नया रूप ले लिया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 24 May 2018, 6:18 PM IST

Rajnandgaon patrika

सीईओ और कांग्रेस विधायक विवाद का मामला थाने पहुंचा, विधायक ने बदतमीजी तो सीईओ ने रुपए मांगने की शिकायत की

राजनांदगांव. मोहला मानपुर विधायक तेजकुंवर नेताम और मोहला जनपद के सीईओ रूपेश कुमार पांडे के विवाद ने अब नया रूप ले लिया है। विधायक नेताम के पुलिस में शिकायत करने के बाद अब सीईओ ने पुलिस में लिखित आवेदन देकर कहा है कि विधायक ने उनसे 2 अप्रैल को हुए कांग्रेस के संकल्प शिविर का खर्चा मांगा था और नहीं देने पर उन्होंने किसी भी मामले में फंसा देेने की धमकी दी है।

विधायक नेताम और जनपद सीईओ के बीच विवाद
बता दें कि गुरुवार को दोपहर मोहला में विधायक नेताम और जनपद सीईओ के बीच विवाद का मामला सामने आया था। मोहला-मानपुर विधायक तेजकुंवर नेताम ने मोहला जनपद के सीईओ रुपेश कुमार पांडे पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाया है। विधायक ने पुलिस में शिकायत की है कि सीईओ पांडे ने उनका हाथ पकड़कर उनके साथ गलत हरकत की। दूसरी ओर सीईओ पांडे ने सीधे तौर पर कहा है कि विधायक ने उनसे कांग्रेस के संकल्प शिविर के खर्च के लिए एक लाख रुपए मांगे थे, जिसे नहीं देने पर वो झूठी शिकायत कर रही हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला आज सुबह से चर्चा में
राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला आज सुबह से चर्चा में है। तड़के नक्सलियों ने थाने के सामने पानाबरस के बांस डिपो में आग लगा दी थी। पुलिस इसी मामले में उलझी थी कि उसके पास दोपहर में एक और विवादास्पद मामला आ गया। मोहला मानपुर की कांग्रेस पार्टी की आदिवासी विधायक तेजकुंवर नेताम ने पुलिस में लिखित शिकायत कर कहा है कि मोहला के जनपद सीईओ रुपेश पांडे ने उनका हाथ पकड़कर उनके साथ गलत हरकत की।

पानी की समस्या लेकर गई थी
पत्रिका से बात करते हुए विधायक नेताम ने कहा कि क्षेत्र के ग्राम हिद्दड़ के दौरे पर ग्रामीणों ने उनसे पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने पीएचई के अधिकारियों से भी कहा था। वहां से कहा गया कि जनपद से इसके लिए राशि लगेगी। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ पांडे से उन्होंने इसके लिए कहा था और उन्होंने हां भी कहा था। क्षेत्र की दिक्कतें को देखते हुए मोहला के सरपंच ने दुकान से मोटर उधार दिला दिया था और राशि मांगने पर जनपद सीईओ मना कर रहे थे।

हाथ पकड़ की बदतमीजी
विधायक ने कहा कि वे इसी बात को लेकर सीईओ के पास गई थीं लेकिन सीईओ अपने चेंबर में बैठे-बैठे बात कर रहे थे और उन्हें बैठने तक नहीं कहा। इस बात को लेकर आपत्ति करने पर सीईओ ने उनका हाथ पकड़कर बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला से इस तरह का व्यवहार गलत है, जिसकी उन्होंने शिकायत पुलिस में की है।

संकल्प शिविर का खर्चा मांग रही थी
सीईओ पांडे ने पत्रिका से बात करते हुए कहा कि विधायक की शिकायत झूठी है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को हिद्दड़ में कांग्रेस की संकल्प सभा हुई थी। इस सभा के एवज मे विधायक ने उनसे एक लाख रुपए की मांग की थी। आज भी वे इसी मांग के साथ उनके पास आई थीं। रुपए देने से मना करने पर उन्होंने इस तरह की शिकायत दर्ज कराई है।

यह है सीईओ की शिकायत
सीईओ पांडे ने मोहला थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि आज 24 मई वे अपने कार्यालय में बैठे थे, उसी वक्तविधायक नेताम उनके कक्ष में आईं और उन्होंने 2 अप्रैल को पेंदाकोड़ो पंचायत के हिद्दड़ में हुए कार्यक्रम के व्यय की राशि मांगी। किस व्यय की राशि पूछने पर विधायक भड़क गईं। सीईओ ने शिकायत में कहा कि निकलते वक्त विधायक नेताम ने धमकी दी कि वे उन्हें किसी भी प्रकरण में फंसा देंगी।