भिलाई

Swine Flu in CG: दुर्ग में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Swine Flu Case in CG: दुर्ग में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हुई। एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
2 min read
Aug 26, 2026
Swine Flu in CG
दुर्ग में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले (photo Patrika)

Swine Flu: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। नए मरीज दुर्ग और भिलाई क्षेत्र से सामने आए हैं। लगातार मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके पहले एक मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। अब दो नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

एक मरीज का अस्पताल में चल रहा इलाज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित मरीजों में से एक मरीज का अस्पताल में इलाज जारी है। अन्य मरीजों की स्थिति पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। स्वाइन फ्लू के लगातार मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पहले बच्चे में हुई थी पुष्टि

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला एक छोटे बच्चे में सामने आया था। इसके बाद अब दो वयस्कों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लगातार नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लोग इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज न करें। समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने से बीमारी की पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है।

तीन मामले सामने आने के बाद बढ़ी सतर्कता

स्वाइन फ्लू के तीन संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें पहले एक बच्चा शामिल था, जबकि अब दुर्ग और भिलाई में दो वयस्क मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों में सामने आने वाले मामलों पर नजर रखेगा। मरीजों की स्थिति, नए संभावित संक्रमण और संपर्क में आए लोगों की निगरानी के आधार पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

बुखार
खांसी
गले में खराश
शरीर में दर्द
कमजोरी या थकान
सिरदर्द

Updated on:
26 Aug 2026 05:43 pm
Published on:
26 Aug 2026 05:43 pm