भिलाई

Durg: मनहूस था गुरुवार, बर्थडे के दो दिन बाद मां और बेटी ने छोड़ दी दुनिया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Durg Accident: रायपुर-दुर्ग नेशनल हाइवे 53 में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बहन और दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दो दिन पहले 7 साल की बेटी का बर्थडे मनाया था..
2 min read
Jul 16, 2026
Durg Accident, chhattisgarh accident,
हादसे से 2 दिन पहले 14 जुलाई को बेटी का बर्थडे मनाया गया था ( Photo - patrika )

Chhattisgarh Accident: दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दो बहनें और दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया है। बता दें कि हादसे से दो दिन पहले 7 साल की यासना का बर्थडे परिवार वालों ने मनाया था। वहीं आज सड़क हादसे में जान चली गई।

Durg Accident: स्कूटी में सवार थे पांच लोग

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 10 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग सवार थे। सभी बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े क्रमांक CG 07 NA 0930 ट्रैक्टर, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लदे हुए थे। पीछे उनकी स्कूटी जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इनकी हुई मौत

हादसे में मृतकों की पहचान अमृत निर्मलकर (28 वर्ष), लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष), सात वर्षीय यासना तथा चार वर्षीय डाली के रूप में हुई है। वहीं आठ वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार एम्स रायपुर में जारी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

मंगलवार को मनाया था बेटी का बर्थडे

हादसे में मृतक अमृता निर्मलकर और लक्ष्मी निर्मलकर सगी बहनें थीं। स्कूटी पर लोकेश निर्मलकर की पत्नी अमृता, उनकी बेटी यासना और बेटा भावेश भी सवार थे। हादसे में अमृता और यासना की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है। उसका एम्स रायपुर के आईसीयू में इलाज चल रहा है। यासना मंगलवार को ही बर्थडे मनाया गया था।

जांच में जुटी पुलिस

भिलाई-3 पुलिस के अनुसार दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत विवेचना जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर किस परिस्थिति में खड़ा था और सड़क सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
16 Jul 2026 03:29 pm
Published on:
16 Jul 2026 03:26 pm