CG Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग में पुरानी भिलाई, पदुम नगर के पास दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे एक ट्रक और कार डिवाइडर के पास भिड़ गए। घटना सोमवार को सुबह करीब 11.15 बजे के आसपास की है। कार और ट्रक भिडऩे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग में 50 फीसदी रास्ता जाम हो गया था। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन का जाम सिरसागेट तक लग गया। तब भारी वाहन के चालकों ने सर्विस रोड से वाहनों को लेकर जाना शुरू किया।