भिलाई

ऐसा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जहां आठ महीने से कक्षाएं नहीं लगी, पढि़ए पूरी खबर

ग्राम बेलगांव शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का लोकार्पण के हुए 8 माह बाद भी बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं होने के चलते कक्षाएं नहीं लगाई जा रही है।
2 min read
Jan 07, 2018
school education, education department, Government higher secondry school, rajnandgaon news,

राजनांदगांव/डोंगरगढ़. ग्राम बेलगांव में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का लोकार्पण हुए आठ माह बीत जाने के बाद भी स्कूल में बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं होने के चलते कक्षाएं नहीं लगाई जा रही है। वहीं विभागीय अधिकारियो ने इस अधूरे स्कूल को 14 मई को सांसद के हाथों लोकार्पण करा दिया था। जहां पिछले दिनों 30 दिसंबर को सांसद के बेलगांव आगमन पर ग्रामीणों ने उन्हीं के हाथों लोकार्पित बिल्डिंग की शिकायत की थी।

भवन के लोकार्पण में जल्दबाजी
ज्ञात हो कि लोक निर्माण द्वारा 49.98 लाख रूपये की लागत से निर्मित इस बिल्डिंग का दुर्ग के ठेकेदार नितिन अग्रवाल को ठेका दिया गया था जिसमें क्षेत्र के छोटे बिल्डिंग कांट्रेक्टरों से बिल्ंिडग बनवाई गई किंतु इसमें आज तक बिजली पानी की सुविधाएं नहीं होने से कक्षाएं नहीं लग रही है। इस संबंध में ग्रामीण संतोष अग्रवाल, उपसरपंच रेवाराम कंवर, बर्सन, गौतरिहा, ठाकुरराम, संतराम कंवर ने बताया कि भवन के लोकार्पण में जल्दबाजी की गई है।

ठेका देकर इसका काम कराया गया

यहां पानी, बिजली की व्यवस्था नहीं है व अधिकांश लाईटें टूटी हुई है। यहां के शिक्षक भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। बिल्डिंग को बने आठ माह हो गये है। जबकि कार्य के दौरान असली ठेकेदार का अतापता नहीं होने से ठाकुरटोला के पेटी कांटे्रक्टर पल्टूराम लहरे सहित अन्य को ठेका देकर इसका काम कराया गया।

लाइनिंग की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच व शिक्षक चाहे तो 26 जनवरी को यहीं ध्वजारोहन का मुख्य समारोह कर सकते है। किंतु अधूरे इस बिल्डिंग की व्यवस्थाएं पूरी कौन करेगा यह समझ से परे है। ग्रामीणो ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव में नहर लायनिंग की मांग हो रही है। जो सांसद को भी बताया गया जहां सिंचाई विभाग द्वारा स्टीमेंट बनाकर सांसद को देना है किंतु यह कार्य भी नहीं हुआ।

पेयजल व बिजली की सुविधा नहीं
प्राचार्य कोलेंद्री तिवारी ने बताया कि तीन माह पहले सफाई करवाई थी, किंतु पेयजल व बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण हमने भवन को हैंडओवर नहीं लिया है।

जल्द व्यवस्था सुधारी जाएगी
बीईओ एनके पंचभावे ने बताया कि पानी की दिक्कत तो है। बिजली फिटिंग हो गई है। कनेक्शन नहीं हुई है। जल्दबाजी में हैंडओवर ले लिया गया था। जल्द व्यवस्था सुधारी जाएगी।

Published on:
07 Jan 2018 01:26 pm