भिलाई

IIT भिलाई कैम्पस बनाएगी सीपीडब्लूडी, ये World क्लास सुविधाएं मिलेंगी देशभर से आने वाले छात्रों को

कैम्पस तैयार करने का एक हजार करोड़ का यह प्रोजेक्ट केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2018, 11:55 AM IST
patrika

भिलाई. आईआईटी भिलाई के स्थायी कैम्पस का निर्माण इसी साल शुरू हो जाएगा। कैम्पस तैयार करने का एक हजार करोड़ का यह प्रोजेक्ट केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। आईआईटी भिलाई ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) के साथ करार किया है।

सीपीडब्लूडी के एडीजी पीके सिंह और आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो. रजत मूना ने बुधवार को मेमोरेण्डम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर दस्तखत किए। इसके तहत सीपीडब्लूडी को आईआईटी कैम्पस के भवन निर्माण और उससे जुड़ी सुविधाएं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना होंगी।

आईआईटी भिलाई का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए देश की लीडिंग ऑर्किटेक्चर व डिजाइन कंपनियां हिस्सा लेंगी। निविदा निकालने के बाद सबसे बढिय़ा डिजाइन को मौका दिया जाएगा। इसी महीने आर्किटेक्चर बनाने वाली कंपनी तय हो जाएगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने पिछले गुरुवार को कुटेलाभाठा और खपरी में अपने स्वामित्व की 130.230 हेक्टेयर भूमि आईआईटी भिलाई को हस्तनांतरित कर दी है। संयंत्र ने कुटेलाभाठा की ११७.९२ व ग्राम खपरी की १२.३१ हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार को सौंपी है। दोनों जगहों को मिलाकर अब आईआईटी भिलाई ३४४ एकड़ जमीन का मालिक है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल में आईआईटी भिलाई कैम्पस निर्माण का फेज-1 प्रोजेक्टर मंजूर किया है। कैम्पस निर्माण का प्रोजेक्टर एक हजार करोड़ का है। इस कैम्पस को 1200 विद्यार्थियों की क्षमता के लिहाज से तैयार किया जाएगा। पूरे परिसर का निर्माण आने वाले बीस वर्ष बाद की स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

जानिए... क्या होगा हमारे संस्थान में
शैक्षणिक विभाग
इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट - ७, साइंस डिपार्टमेंट - २, गणित व डिबलर आर्ट डिपार्टमेंट -१, कॉमन क्लासरूम, लेक्चरर हॉल, सेंट्रल वर्कशॉप, सेंट्रल इंस्टूमेंटल फेसेलिटी, लाइब्रेरी, कंप्यूटर प्रयोगशाला, डाटा सेंटर

एडमिन बिल्डिंग
ऑर्डिटोरियम व कॉन्फ्रेंस हॉल, हॉस्टल, स्पोट्र्स और फैकल्टी हाउसिंग

बाहरी इंजीनियरिंग कार्य व डिजाइन
मुख्य सड़क, परिसर तक पहुंच मार्ग, साइकिल टै्रक, फुटपाथ, जॉगिंग ट्रैक

इस मौके पर प्रो. मूना ने स्थायी कैम्पस का निर्माण इसी साल शुरू होने की उम्मीद जताई। वहीं एडीजी पीके सिंह ने कहा कि आईआईटी भिलाई का कैम्पस तैयार करना गौरव की बात है। इसके निर्माण में अंतरराष्ट्रीय मानकों का ख्याल रखा जाएगा साथ ही प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाएगा।

Published on: