भिलाई

Cyclone Dana Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान दाना का असर, 40 किमी की रफ़्तार से चलेगी तूफानी हवाएं, 2 दिन तक बारिश की संभावना

Cyclone Dana Alert: चक्रवात दाना के प्रभाव से प्रदेश में 25 से 27 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2024, 12:33 PM IST
Cyclone Dana Alert

Cyclone Dana Alert: मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवात दाना के प्रभाव से प्रदेश में 25 से 27 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के जिलों में 25 और 26 अक्टूबर को 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

दुर्ग जिले में हर की रफ्तार 40 किलोमीटर के तेज हो सकती है। इससे पहले दुर्ग जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान औसत से 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 32.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप खिली, जिससे उमस महसूस हुई।

वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री की गिरावट पर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं और दक्षिण की हवाओं के संयोग से उमस पैदा हो रही है। इससे हमेशा से जहां अक्टूबर में हल्की ठंड का आगाज होता था, वहीं इस बार गर्मी का अहसास हो रहा है। इस साल फिलहाल, नवंबर आखिरी से ही ठंडक की शुरुआत का अंदाजा लगाया जा रहा है।

नगर निगम, भिलाई के चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में बिना बारिश के ही लबालब पानी भरा हुआ है। पानी निकासी के लिए निगम ने यहां मोटर लगा रखा है। इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। बावजूद अंडरब्रिज में पानी भरा रहता है। यहां से राहगीरों का आना-जाना 24 घंटे होता है। इस अंडरब्रिज से भिलाई स्टील प्लांट कर्मी भी ड्यूटी के लिए अलग-अलग शिफ्ट में गुजरते हैं। वहीं पटरीपार से बोरिया गेट जाने वाले लोग भी इस राह का ही इस्तेमाल करते हैं।

यहां से आ रहा पानी

चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में मदर टेरेसा जोन कार्यालय की ओर से पानी आता है। यह पानी उस दिशा में मौजूद दुकानों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों से निकलकर आता है। इस पानी को निगम के अधिकारी रोकने में सफल नहीं हुए। तब मोटर लगाकर पानी की निकासी करते आ रहे हैं। यहां जब भी मोटर को ऑपरेट करने पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तब दिक्कत बढ़ जाती है।

Updated on:
24 Oct 2024, 12:33 PM IST
Published on: