8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather News: फिर से रुठा मानसून, लगातार बढ़ रहा उमस का स्तर, तापमान बढ़कर पहुंचा 32.2 डिग्री पर…

Durg News : जिले में उमस का स्तर चरम पर है। दिन में तेज धूप खिलने के बाद शाम को मौसम नहीं बदल रहा। बादल तो छा रहे, लेकिन बरस नहीं रहे, इस वजह से तापमान में इजाफा हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 27 Aug 2024, 12:50 PM IST

Cg weather news: durg news

CG Weather News: इस साल मानसून तरह-तरह के रंग दिखा रहा है। पहले अषाढ़ सूखा रहा, वहीं सावन में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद अब भादो में जब मुसलाधार बारिश का मौसम है तो मानसून रूठ गया है। इस साल अगस्त में एक भी दिन बारिश नहीं हुई है। पिछले साल अगस्त में दुर्ग जिला झमाझम भीगा था। 295.8 मिमी बारिश हुई थी।

जबकि इस साल यह 63.4 मिमी पर थम गया। साल 2021 में दुर्ग जिले में अगस्त में दशक की सर्वाधिक 591.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस साल सावन में हुई बारिश को देखकर अंदाजा लगाया गया था कि भादो भी भिगोएगा पर ऐसा हुआ नहीं।

यह भी पढ़ें :Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में बना लो प्रेशर कराएगा ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से चलने वाली हवाओं ने रुख मोड़ लिया, जिससे अगस्त का पूरा महीना दुर्ग जिले के लिए सूखा बीत गया। यह पहली मर्तबा हुआ है जब दुर्ग जिले में उमस का स्तर चरम पर है। दिन में तेज धूप खिलने के बाद शाम को मौसम नहीं बदल रहा। बादल तो छा रहे, लेकिन बरस नहीं रहे, इस वजह से तापमान में इजाफा हो रहा है।

सोमवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत से 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम पारा अभी सामान्य से एक डिग्री नीचे है। इसके बाद भी तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इस साल जून से लेकर अगस्त के बीच सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 जुलाई को 18.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

इसके बाद से तापमान अगस्त के पूरे महीने 22 डिग्री के नीचे नहीं आया। इधर, मौसम विभाग जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताता आ रहा है। मंगलवार को भी एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी और बारिश संभावित है।