भिलाई

भाजपा सरकार के किस कद्दावर मंत्री ने कहा कि मेरे मोबाइल फोन की समस्या दूर कर दिखाओ तो जानें…

वीटीपी सेंटर के कर्मचारियों की ओर हां में जवाब देने फिर सवाल किया कि मोबाइल में किस तरह की समस्याएं ज्यादा आती हैं।

2 min read
May 05, 2018

भिलाई. क्या आपको मोबाइल रिपेयरिंग करने का काम आता है। वीटीपी सेंटर के कर्मचारियों की ओर हां में जवाब देने फिर सवाल किया कि मोबाइल में किस तरह की समस्याएं ज्यादा आती हैं। कर्मचारियों ने कहा हार्डवेयर और साफ्टवेयर की। मेरा मोबाइल अचानक हैंग हो जाता है। तो उसमें कौन सा प्राब्लम हो सकता है। यह सवाल किसी आम व्यक्ति या अधिकारी का नहीं, बल्कि यह सवाल राजस्व, कौशल उन्नयन एवं विकास मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय का है।

मंत्री ने यह सवाल सेक्टर-१ भिलाई के नेहरू सांस्कृतिक भवन में लगी दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आजीविका मेले में महावीर कौशल विकास केन्द्र का संचालन करने वाले कर्मचारियों से पूछा। अपने पीए को मोबाइल को रिपेयरिंग के लिए वीटीपी सेंटर के संचालक के पास लाकर छोडऩे भी कहा। मंत्री का कहना था मेरे पास एप्पल कंपनी का स्मार्ट फोन है। जो कभी भी अचानक हैंग हो जाता है। बंद भी जाता है।

ये भी पढ़ें

मृत बच्चे को जन्म देकर चल बसी मां, फिर लाश के साथ जो हुआ वह था झकझोरने वाला

मैंने अपने स्तर पर मोबाइल के प्राब्लम को समझने और दूर करने का प्रयास किया, लेकिन हैंग होने की समस्या दूर नहीं हुआ। जवाब में कौशल विकास केन्द्र के कर्मचारियों ने साफ्टवेयर का प्राब्लम बताया। मोबाइल के प्राब्लम को ठीक करने की बात कही। इस पर मंत्री ने अपने पीए को मोबाइल देने कहा। साफ्टवेयर का प्राब्लम दूर कर मोबाइल को आफिस में छोड़ देने की बात कही।

इस मामले में मंत्री का कहना है कि कौशल उन्नयन के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वीटीपी सेंटर से सैकड़ों लोग प्रशिक्षण ले चुके हैं। कई लोगों को रोजगार भी दिया गया है, लेकिन वे वहां काम कर रहे हैं या नहीं। इसका टै्रकिंग सिस्टम नहीं है।

बता दें कि जिला प्रशासन के सहयोग से रोजगार मेला लगा है। जहां एकीकृत आजीविका अभियान अंतर्गत विभिन्न आठ ट्रेड में 6 26 6 हितग्राहियों का उन्मुखीकरण एवं काउंसिंलिंग व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं की ओर से पंजीयन किया जा रहा है। नर्सिंग होम/हॉस्पिटल, विभिन्न औद्योगिक संस्था एवं कंपनियोंं द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर रोजगार के लिए साक्षात्कार लिया जा रहा है।

वहीं महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, चरोदा निगम महापौर चंद्रकांता मांडले, कलक्टर उमेश अग्रवाल और भिलाई निगम कमिश्नर केएल चौहान ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले 1500 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें

देश के लिए लड़ने वाला जवान नहीं बचा पाया अपनी मां की जमीन
Published on:
05 May 2018 03:50 pm
Also Read
View All