भिलाई

मैडम… गणित के पेपर में आने वाले प्रश्न बता दीजिए, डर लगता है

Education News: सर, क्या हिंदी-इंग्लिश सब्जेक्ट में स्कोर करने से फर्स्ट डिविजन आने के चांसेज बढ़ जाते है? मैं हिंदी में तो ठीक हूं, लेकिन इंग्लिश में बेहतर नहीं कर पाता।

2 min read
Feb 29, 2024

Bhilai News: सर, क्या हिंदी-इंग्लिश सब्जेक्ट में स्कोर करने से फर्स्ट डिविजन आने के चांसेज बढ़ जाते है? मैं हिंदी में तो ठीक हूं, लेकिन इंग्लिश में बेहतर नहीं कर पाता। मुझे क्या करना होगा जिससे अच्छे नंबर आए? मैडम... गणित से बहुत डर लगता है, प्लीज मुझे आईएमपी प्रश्न बता दीजिए। ये सवाल दुर्ग के स्टूडेंट्स ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर फोन कर पूछा।

राज्य भर से 127 कॉल रिसीव की गई, जिसमें सर्वाधिक दुर्ग जिले के 87 कॉल का विषय के शिक्षक और मनोवैज्ञानिकों ने जवाब दिया। सीजी बोर्ड की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो जाएंगी। एक मार्च को कक्षा 12वीं का हिन्दी का पर्चा होगी। वहीं 10वीं के छात्र दो मार्च को हिन्दी का पेपर देंगे। इसके बाद चार और 6 मार्च को अंग्रेजी का पेपर होगा। परीक्षा को लेकर कोई सवाल है या परीक्षा से भयभीत हैं तो माशिमं की हेल्पलाइन 18002334363 पर बेझिझक कॉल कर सकते हैं।

आप भी जानिए... बच्चों ने पूछे कैसे-कैसे सवाल

Q. मैं इतना पढ़ने के बाद भी क्लास में सब भूल जाती हूं, इससे मेरा समय बर्बाद होता है। क्या करें मैम?

एक्सपर्ट - जरूरी नहीं है कि सिर्फ गणित को ही सॉल्व कर पढ़ा जाए। आप हर सब्जेक्ट को लिखकर याद करने की कोशिश कीजिए। लिखने से हमारा मांइड उस चीज को ज्यादा समय तक याद रखता है।

Q. सर..., बोर्ड एग्जाम का पेपर बहुत टफ चेक होता है, कहीं मैं फेल तो नहीं हो जाऊंगी?

एक्सपर्ट - हां, पेपर टफ चेक होता है, लेकिन आप तो बेहतर एग्जाम लिखेंगी ना। तो फिर डर कैसा, टेंशन छोड़कर पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाई करें। देखना आप अच्छे नंबरों से पास होंगी।

Q. मैं दसवीं में हूं, पापा हर दम पढ़ने को कहते हैं, क्या हम थोड़ा खेल भी नहीं सकते?

एक्सपर्ट - बेशक खेलिए लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद। आप हर घंटे दो घंटे के बीच में ब्रेक ले सकते हैं। इससे आपका माइंड फ्री भी रहेगा। एकाग्रता बढ़ेगी।

Q. हिंदी सबसे स्कोरिंग सब्जेक्ट हैं, पढ़ाई कैसे करे जिससे अच्छे अंक आएं?

एक्सपर्ट - सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि बढ़े प्रश्नों के साथ-साथ छोटे प्रश्नों को भी महत्व दें। एक और दो नंबरों के प्रश्नाें को हल करने के बाद एक निंबध और पत्र लेखन से यकीनन अच्छे मार्क्स आएंगे।

Q. सर..., बोर्ड एग्जाम का पेपर बहुत टफ चेक होता है, कहीं मैं फेल तो नहीं हो जाऊंगी?

एक्सपर्ट - हां, पेपर टफ चेक होता है, लेकिन आप तो बेहतर एग्जाम लिखेंगी ना। तो फिर डर कैसा, टेंशन छोड़कर पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाई करें। देखना आप अच्छे नंबरों से पास होंगी।

Published on:
29 Feb 2024 02:37 pm
Also Read
View All