भिलाई

किसे पहुंची महादेव सट्टे की कमाई? CBI ने राज गुप्ता से खंगाला पूरा हिसाब, अधिकारियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज

CBI Investigation: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों ने अब प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के करीबियों से पूछताछ तेज कर दी है। इसी कड़ी में CBI ने राज गुप्ता से करीब 6 घंटे तक पूछताछ कर सट्टे की कमाई, सपोर्ट मनी और प्रोटेक्शन मनी का हिसाब खंगाला।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 10:35 AM IST
Mahadev Betting Case
महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ा अपडेट (Photo Source- Patrika File Photo)

भिलाई@बीरेंद्र शर्मा। Mahadev Betting App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने उसके करीबियों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में सीबीआई ने गुरुवार को सौरभ के सहयोगी राज गुप्ता को रायपुर कार्यालय बुलाकर करीब 6 घंटे पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, राज गुप्ता सुबह करीब 11 बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचा। टीम ने उससे सौरभ से संपर्क, कारोबार, आर्थिक लेनदेन, बनाई गई संपत्तियों और बैटिंग से अर्जित काली कमाई के बारे में सवाल किए। मुख्य फोकस सपोर्ट मनी और प्रोटेक्शन मनी पर रहा कि यह रकम किन लोगों तक पहुंचाई गई। इसमें राजनीतिक रसूख वाले लोगों और अफसरों की भूमिका पर भी सवाल हुए। पूछताछ के बाद उसे छोड़
दिया गया।

कैंप-2 मदर टेरेसा नगर से मोबाइल पर सट्टा पट्टी लिखने वाला सौरभ दुबई से गिरफ्तारी के बाद ईडी की रिमांड पर है। उसके सहयोगियों पर कार्रवाई से नेटवर्क से जुड़े लोगों में खलबली है।

सट्टे की कमाई लेने वालों के नाम सामने आने की चर्चा

जांच का अहम पहलू यह है कि बैटिंग की रकम कहां खर्च हुई और प्रोटेक्शन मनी किन प्रभावशाली लोगों तक पहुंची। सौरभ से पूछताछ में मिले दस्तावेजों और साक्ष्यों से आने वाले दिनों में कई नए नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि संलिप्तता जांच एजेंसी की आधिकारिक पुष्टि और साक्ष्यों से ही तय होगी।

8 आईपीएस अधिकारियों के नामों को लेकर चर्चाएं

सौरभ से पूछताछ में पुलिस महकमे से जुड़े कुछ लोगों की जानकारी मिलने की चर्चा है। रायपुर और दुर्ग-भिलाई के प्रभावशाली लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। हालांकि सीबीआई ने किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पूरी तैयारी के साथ भारत लौटा सौरभ

चर्चा है कि सौरभ जांच में सहयोग कर रहा है और नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां दे रहा है। एजेंसियां अब सिर्फ ऐप के संचालन तक सीमित नहीं, बल्कि उसके पूरे आर्थिक और संरक्षण नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Updated on:
16 Nov 2026, 10:35 AM IST
Published on: