भिलाई

5 साल की मासूम से रेप की कोशिश.. बंद कमरे में युवक ने की शर्मनाक हरकत, सदमें में बच्ची

Girl Child Exploitation: अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग को चॉकलेट का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 11:12 AM IST
rape2.jpg

Sexual Assault: अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग को चॉकलेट का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंडा थाना प्रभारी आनंद राम शुक्ला ने बताया कि पीड़ित बच्ची के माता-पिता 30 नवंबर को शिकायत लेकर आए थे। इसके आधार पर आरोपी नोमेंद्र कुमार देवांगन (32 वर्ष) पिता चिंताराम देवांगन को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 376, 511 भादवि 7,8 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 5 वर्ष 8 माह की नाबालिग को चॉकलेट देकर अपने घर के अंदर ले गया और शारीरिक शोषण की कोशिश करने लगा। विवेचना के दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Published on: