भिलाई

Winter 2024: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी, देखें अपडेट

Winter 2024: जनवरी के दूसरे और तीसरे हफ्ते में ही अच्छी ठंड पड़ी है। इस साल भी कुछ ऐसे ही ट्रेंड की संभावना बन रही है। इससे फिलहाल कड़ाके की ठंडक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 12:25 PM IST
Winter 2024
Winter 2024

Winter 2024: दुर्ग जिले में ठंडक में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान औसत से लगभग एक डिग्री की गिरावट के बाद 17.9 डिग्री हो गया। रात में अब ठंड शुरू हो गई है। अल सुबह भी ठंडक महसूस होने लगी है। इसका उलट, दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर तेजी पर है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप निकली। दिन का अधिकतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग का कहना कि, अभी पड़ रही ठंडक सामान्य है जो वातावरण के हिसाब से निर्मित हो रही है। असल ठंड तब बढ़ेगी जब उत्तर पूर्व की ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश करेंगी। अभी तक छत्तीसगढ़ में इनका प्रवाह शुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा नमीयुक्त हवा की मात्रा में लगातार हो रही वृद्धि भी जिले में ठंडक की राह में रोढ़ा बनी हुई है। दिन की लंबी अभी भी रात की तुलना में अधिक है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि कड़ाके की ठंड के लिए एंटी साइक्लोन जिम्मेदार होता है, जो नीचे की ठंडी हवाओं को वातावरण में आने से रोकता है, जिससे ठंडी हवाएं नीचे की तरफ चलती है। पिछले कुछ वर्षों में विंटर का ट्रेड बताता है कि जनवरी के दूसरे और तीसरे हफ्ते में ही अच्छी ठंड पड़ी है। इस साल भी कुछ ऐसे ही ट्रेंड की संभावना बन रही है। इससे फिलहाल कड़ाके की ठंडक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Updated on:
9 Nov 2024, 12:25 PM IST
Published on: