भिलाई

Sirsa Gate Under Bridge Closed: 2 माह बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज, छोटे-बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय, देखें

Bhilai Traffic Diversion: रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के चलते भिलाई का सिरसा गेट अंडर ब्रिज 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा। इस दौरान छोटे और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
2 min read
Jun 29, 2026
Sirsa Gate Under Bridge Traffic Update
सिरसा गेट अंडर ब्रिज (photo Patrika)

Under Bridge Closed: रेलवे विभाग द्वारा भिलाई के सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य किए जाने के कारण 1 जुलाई से 31 अगस्त तक यह मार्ग पूर्णत: बंद रहेगा। दो माह तक चलने वाले इस कार्य से यात्रियों को असुविधा होगी, लेकिन यह पुल की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सिरसा गेट अंडर ब्रिज और आसपास के मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर अंडर ब्रिज के दोनों ओर यातायात पूर्णत: बंद रखने और आवश्यक बैरिकेडिंग एवं ट्रैफिक स्टॉपर लगाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

Sirsa Gate Under Bridge Closed: छोटे वाहनों के लिए

मोटरसाइकिल, कार एवं हल्के वाहन आदि के लिए चरोदा एच केबिन होते हुए जी केबिन अंडर ब्रिज मार्ग से सिरसा कला ग्राम होकर आवागमन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, रॉयल खालसा तिराहा से देवभोग, उरला अंडर ब्रिज, देवबलौदा मार्ग का भी उपयोग किया जा सकता है। कुहारी बीएमसी मील से ग्राम कुगदा अंडर ब्रिज मार्ग भी एक विकल्प है।

भारी वाहनों के लिए - कुम्हारी, कांजी हाउस, मोतीपुर, आवरी ग्राम होते हुए सिरसा कला मार्ग से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह मार्ग भारी वाहनों के लिए सुगम रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें

1 जुलाई से 31 अगस्त तक सिरसा गेट अंडर ब्रिज मार्ग बंद रहने की अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। यातायात संकेतकों एवं पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। - ऋचा मिश्रा, एएसपी यातायात

पुलिस बल की भी थी तैनाती

बंद अवधि के दौरान मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। ताकि यातायात व्यवस्था नियंत्रित रहे। रेलवे और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करने की बात कही है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए और भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

प्रशासन ने की अपील

रेलवे प्रशासन ने क्षेत्रवासियों एवं वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अंडर ब्रिज को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Published on:
29 Jun 2026 02:28 pm