भिलाई

किराये के मकान में बाथरूम के दरवाजे पर मोबाइल के साथ बैठा था स्टूडेंट, लड़की की पड़ी नज़र फिर….

किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने पड़ोसी महिला और उसकी नाबालिग बेटी की नहाते समय वीडियो बना लिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 2:10 PM IST
girl mms chhattisgarh
गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे बॉयफ्रेंड को घरवालों ने किया किडनैप, हाथ - पैर बांधकर पूछा खाने में लात लेंगे या घूंसे

भिलाई. किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने पड़ोसी महिला और उसकी नाबालिग बेटी की नहाते समय वीडियो बना लिया। आरोपी की करतूत को बच्ची ने देख लिया। इसकी जानकारी अपनी मां को दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 (सी), 354 (ग) और आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस में शिकायत की भनक लगते ही आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। सोमवार की रात अपना सामान लेने आया, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी संतोष कुशवाहा कोरिया मनेन्द्रगढ़ का रहने वाला

मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी संतोष कुशवाहा (21) कोरिया मनेन्द्रगढ़ का रहने वाला है। गिटार बजाने में रुचि के कारण उसके पिता ने यहां सड़क 18 वत्सल म्यूजिकल इंस्टीट्यूट में प्रवेश कराया था। इसके अलावा वह कोचिंग में पढ़ाई भी करता था। स्मृति नगर के जिस किराए के मकान में वह रहता था। उसी मकान में पीडि़ता भी किराए से रहती थी। संतोष ने बाथरूम के रोशनदान से पहले पीडि़त महिला की नहाते समय वीडियो बनाया। फिर १४ वर्षीय उसकी पुत्री का भी वीडियो बनाने लगा। बच्ची ने उसकी इस करतूत को देख लिया और तब यह घिनौनी हरकत सामने आ गई।

वीडियो की जांच में खुलासा हुआ मां बेटी दोनों का बनाया था वीडियो

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। मोबाइल को जब्त किया और महिला पुलिस अधिकारी से उसकी जांच कराई। जांच में पुलिस को दो वीडियो मिले। आरोपी संतोष मां-बेटी दोनों की नहाने वाली वीडियो बना लिया था। वीडियो किसी के हाथ न लगे इसलिए मोबाइल की गैलरी में तीन फोल्डर के अंदर छुपाकर रखा था।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
एएसपी शहर विजय पांडेय ने बताया कि आरोपी ने किराए के मकान में रहने वाली महिला और उसकी 14 वर्षीय बच्ची की नहाते समय वीडियो बना लिया था। पीडि़ता की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
27 Jun 2018, 2:10 PM IST
Published on: