भिलाई

जन्म के कुछ घंटे बाद ही छिन गया मां का साया, भिलाई में प्रसूता की मौत से परिवार में मातम

Death of a woman: भिलाई के नेहरू नगर स्थित पल्स अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने पेनकिलर इंजेक्शन के बाद तबीयत बिगड़ने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 3:20 PM IST
Death of a woman
प्रसूता की मौत से परिवार में मातम (Photo Patrika)

Death of a woman: नेहरू नगर स्थित निजी पल्स अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। प्रसव के बाद नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन जन्म के कुछ ही घंटों भीतर उसके सिर से मां का साया छिन गया।

परिजनों का आरोप

परिजन का आरोप है कि प्रसव के बाद ड्रिप में दर्द निवारक (पेनकिलर) इंजेक्शन लगाते ही महिला को पूरे शरीर में असहनीय जलन और तेज खुजली होने लगी। जब ड्यूटी नर्स को बुलाया गया, तो उसने व्यस्त होने का हवाला देकर आने में दस मिनट लगा दिए। हालत बिगडऩे पर ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर भी 15 से 20 मिनट की देरी से पहुंचीं। परिजन का आरोप है कि इंजेक्शन के ओवरडोज और रिएक्शन से महिला की कमरे में ही मौत हो चुकी थी, लेकिन प्रबंधन वेंटिलेटर और सीपीआर का नाटक कर स्थिति 'क्रिटिकल' बताकर गुमराह करता रहा। परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इंजेक्शन का ओवरडोज नहीं था, दवा तय चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दी गई थी। मरीज के शरीर में 10 एमएल दवा भी नहीं गई थी। अचानक एनाफिलेक्सिस (गंभीर एलर्जिक रिएक्शन) के कारण तबीयत बिगड़ी और उपचार का समय नहीं मिल सका। मौके पर सभी डॉक्टर मौजूद थे। परिजन के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
-नितेश दुआ
प्रबंधक, पल्स अस्पताल

Updated on:
12 Nov 2026, 3:20 PM IST
Published on: