भिलाई

सूने मकान में कुछ नहीं मिला तो चोरों ने हल्दी और नमक की चोरी कर ली

एक सूने मकान में जब महंगे सामान हाथ नहीं लगे तो रसोई में रखे हल्दी, नमक, चायपत्ती, बिस्किट व तेल को ही चुरा ले गए।

2 min read
May 01, 2018

भिलाई. जामुल के राजीव नगर के एक सूने मकान में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को चोरी हो गई। अज्ञात चोर इस मकान से महंगे सामान और नकदी रकम पर हाथ मारने की मंशा से घुसे थे। कमरे में रखी आलमारी से लेकर दीवान पलंग को चोरों ने खूब खंगाला और जब महंगे सामान हाथ नहीं लगे तो रसोई में रखे हल्दी, नमक, चायपत्ती, बिस्किट व तेल को ही चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा ३८० (गृह भेद कर चोरी), ४५७ (बंद मकान) में चोरी के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

चोरों ने आलमारी और दीवान सहित घर का सामान बिखेर दिया

ये भी पढ़ें

घर वाले बारात के स्वागत की तैयारी में थे और दुल्हन ने पुलिस के सामने लगा दी दौड़…

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि मकान मालकिन गीता पाल अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने उत्तरप्रदेश, इलाहाबाद गई हुई हैं। मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले धनेश्वर ने गीता के ससुर को सूचना दी कि मकान में चोरी हो गई है। मकान का ताला टूटा हुआ है। ससुर बीईसी कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी ६२ वर्षीय ज्ञानचंद पाल मकान में पहुंचे तो भीतर सामान बिखरे हुए थे। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर महंगे सामान और नकदी चोरी करने की नियत घुसे थे। नकद रकम पर हाथ साफ करने चोरों ने आलमारी और दीवान सहित घर का सामान बिखेर दिया। लगता है कि मोटी रकम और सोने-चांदी के जेवरात हाथ नहीं आया तो चोरों एलईडी सहित रसोई में रखे तेल, साबुन, चायपत्ती, शक्कर, बिस्टिक, नमक पैकेट तक को चोरी कर ले गए।

सूने मकानों को बना रहे टारगेट

शहर में हर एक दिन बाद चोरी की वारदात हो रही है। अज्ञात चोर सूने मकानों को टारगेट में रखकर चोरी कर रहे हैं। लगातार हो रही चोरी के बाद भी पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। पुलिस अधिकारी सिर्फ दावा करते आ रहे हैं कि रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और हर बीट पर जवान तैनात किए जा रहे हैं, पर जमीनी हकीकत यह है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के दावों की पोल खोलने में लगे हैं। पिछले मीहने में ४२ से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

ओवरलोड माल वाहक पलटी, दो की मौत, 18 घायल, 9 रेफर
Published on:
01 May 2018 07:02 pm
Also Read
View All