भिलाई

PM Awas Yojana: सरकार का बड़ा तोहफा! 3 अक्टूबर को होगा पीएम आवास का आवंटन, इन हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

Bhilai News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 2015 में संचालित करवाई गई पीएम आवास योजना इस वर्ष एक बार फिर से चर्चाओं में बनी हुई है...

less than 1 minute read
Sep 28, 2024

PM Awas Yojana 2024: भिलाई शांति नगर में बिल्डर्स ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान तैयार किया। इसके लिए 400 से अधिक हितग्राहियों ने दस्तावेज के साथ करीब एक साल पहले आवेदन किया। नगर निगम, भिलाई में पैसा जमा करने के बाद 8 माह से लोग किराए के मकान को छोड़ अपने आशियाना पाने के लिए निगम, भिलाई के दतर का चक्कर काट रहे थे। पत्रिका ने इसको लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद निगम ने लॉटरी से मकान आवंटन करने का फैसला किया है। 3 अक्टूबर को निगम में नियमानुसार आवंटन किया जाएगा।

निगम के मुख्य कार्यालय में होगी लॉटरी

निगम में 444 व 416 यूनिट के मकानों का आवंटन 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुय कार्यालय परिसर में किया जाएगा। पात्र हितग्राही अपने साथ आवश्यक दस्तावेज व (PM Awas Yojana 2024)रसीद की कॉपी लेकर मौजूद रहेंगे। जिससे लॉटरी में उन्हे शामिल कर मकान का आवंटन किया जा सके।

PM Awas Yojana: 8 माह पहले जमा किया रकम

मकान तैयार होने के बाद हितग्राहियों को राशि जमा करने के लिए कहा गया। तब 150 से अधिक लोगों ने राशि जमा कर दी। उनको उमीद थी कि मकान मिल जाएगा, तो किराए के मकान और किराया दोनों से ही छुटकारा मिलेगा। ऐसा हुआ नहीं। पैसा जमा करने के बाद भी वे 8 माह से किराया देकर मकान में रह रहे थे। अब जाकर उनका सपना पूरा होने जा रहा है।

Published on:
28 Sept 2024 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर