4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Awas Yojana: आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त जारी, अब 28 हजार से अधिक लोगों के सपनों को लगे पंख

PM Awas Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 2015 में संचालित करवाई गई पीएम आवास योजना इस वर्ष एक बार फिर से चर्चाओं में बनी हुई है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत 28 हजार से ज्यादा लोगों के सपनों को आशियाने के पंख लग गए हैं।

2 min read
Google source verification
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana: बलौदाबाजार जिले में सालों से पक्के मकान की बाट जोह रहे 28 हजार से ज्यादा लोगों के सपनों को आशियाने के पंख लग गए हैं। पीएम आवास के तहत जिले में 28 हजार 754 मकान मंजूर हुए हैं। गुरुवार को ही इनमें से 15 हजार 436 हितग्राहियों को पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने गांव गांव में आवास उत्सव आयोजन कराने के निर्देश संबधित अधिकारियों दिए हैं। इसके तहत हितग्राहियों को योजना के संबध में विस्तृत जानकारी, सूची का वाचन, घर की डिजाइन, किश्तों का विवरण सहित सक्षम हितग्राही अतिरिक्त पैसा मिलाकर और बड़े घर बनाने हेतु प्रेरित किए जाएंगे।

उक्त सभी बातें कलेक्टर दीपक सोनी ने बलौदाबाजार के जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने संबधित अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों से दो टूक कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। सभी मकान निर्धारित 90 दिवस की समयसीमा में ही पूरे कराएं।

पहले साल में 7 हजार मकान बनते थे, इस बार 4 गुना बनेंगे

कलेक्टर ने कहा, पहले सालभर में लगभग 7 हजार मकान बनाने होते थे। इसे हम बड़ी मुश्किल से पूरा कर पाते है। अब लक्ष्य से 4 गुना अधिक 28 हजार हो गया है। मतलब हम लोगो को अब 4 गुना अधिक मेहनत की जरूरत है। तब जाकर आवास का लाभ हितग्राहियों को मिल पाएगा।

इस दौरान सोनी ने अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रतिमाह पुरुस्कृत करने की बात कही। उक्त बैठक में सभी जनपद सीईओए मनरेगा से पीओ, पीओ तकनीकी सहायक, एनआरएलएम से पीआरपी एवं आवास से ब्लॉक समन्वयक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओए सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने कलेक्टर को पीपीटी के माध्यम से लक्ष्य पूरा करने के बारे में अपनी कार्ययोजना बताई।

यह भी पढ़े: PM Awas Yojana: मोर मकान मोर आवास के तहत पंजीयन कराने वालों के डूबे 35-35 हजार रुपए, निगम को 52 लाख का नुकसान

PM Awas Yojana: युवाओं को नशे से दूर करने सामूहिक प्रयास

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में युवाओं को नशे से दूर करनेए सकारात्मक दिशा देने, मानसिक स्वास्थ्य सुधार हेतु नई रणनीति बनाई गई थी। इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा जिले में नई दिशा अभियान की शुरुआत किया है। इसके तहत गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में भारत माता वाहिनी समिति का जिला स्तरीय सम्मलेन संपन्न हुआ। इसमें जिले के 160 भारत माता वाहिनी समिति से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई।

कलेक्टर दीपक सोनी ने नशा से बढ़ते मानसिक प्रभावित मरीजों की संख्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की है। उन्होंने आगे कहा कि नशा जो समाज के हर एक वर्ग को नुकसान पहुंच रहा है जिसमें बच्चे युवा वर्ग एवं महिला पुरुष भी अछुती नहीं है। नशा करने से मानसिक स्वास्थ्य पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है जो समाज को खोखला करता है। गांव में लोगो को नशा से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत करने व युवाओें को इससे दूर रखने सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

PM Awas Yojana: कहां-कितने मकान मंजूर हुए, जानिए…

नगर - आवास
बलौदाबाजार - 6731
भाटापारा - 3756
कसडोल - 7658
पलारी - 6497
सिमगा - 4112