29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई में BJP कभी भी कर सकती है मेयर प्रत्याशी के नाम का ऐलान, किसे मिलेगा मौका, बढ़ा सस्पेंस

Bhilai Nagar Nigam Chunav: भिलाई में नगर निगम चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही दावेदारों के नाम सामने आ गए हैं। इन 22 नामों को लेकर नेता मंथन करेंगे।
2 min read
Google source verification
chhattisgarh bjp Flag.

बीजेपी का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर )

Chhattisgarh BJP: नगर निगम भिलाई चुनाव को लेकर भाजपा ने महापौर पद के संभावित दावेदारों की तलाश शुरू कर दी है। संगठन के पास अब तक करीब 22 नाम सामने आए हैं। इनमें स्थानीय नेताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं की ओर से सुझाए गए नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। पार्टी ने दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संगठन स्तर पर सामने आ रहे नामों और उनके राजनीतिक समीकरणों पर भी मंथन किया जा रहा है।

Bhilai Nagar Nigam Chunav: हर स्तर पर परखी जाएगी दावेदारी

महापौर पद के लिए आने वाले आवेदनों और नामों की संगठन स्तर पर पड़ताल होगी। बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर से दावेदारों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। जिला संगठन भी सभी नामों पर नजर रखे हुए है। स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली जानकारी और आवेदनों को प्रदेश संगठन तक भेजा जाएगा। इसके बाद महापौर पद के प्रत्याशी के नाम पर अंतिम निर्णय प्रदेश स्तर पर होगा।

15 साल बाद सत्ता में वापसी की तैयारी

भाजपा के लिए भिलाई की शहर सरकार में वापसी की कवायद महत्वपूर्ण है। करीब 15 साल बाद निगम की सत्ता में लौटने की तैयारी के बीच महापौर पद को लेकर पार्टी के अलग-अलग गुटों से दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। चर्चा में सांसद, विधायक, पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से जुड़े नेताओं की पसंद के नाम भी बताए जा रहे हैं।

स्थानीय-बाहरी का मुद्दा फिलहाल नहीं

भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बताया कि महापौर पद के लिए दावेदारों के आवेदन आ रहे हैं और संगठन सभी नामों पर विचार करेगा। प्रत्याशी चयन का अंतिम निर्णय प्रदेश संगठन स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावेदार स्थानीय है या बाहरी, यह विषय फिलहाल संगठन के सामने नहीं है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सामने आए सभी नामों पर विचार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग