
भिलाई . कथित सीडी कांड मामले में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ में कांग्रेस ने मंगलवार को रायपुर कांग्रेस भवन से रैली निकालकर केंद्रीय जेल में गिरफ्तारी देने का फैसला किया था। इसको देखते हुए पुलिस ने मंगलवार सुबह से ही कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, विधायक अरुण वोरा, दुर्ग शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा सहित अन्य नेता इसमें शामिल है।
कांग्रेस से तमाम विधानसक्षा क्षेत्र से टिकट के दावेदार
सुबह तुलसी साहू के घर पुलिस की टीम पहुंची, पूजापाठ कर रही जिला कांग्रेस अध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण को गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दी गई। इसके बाद उनको साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके पहले जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजों के शासन से भी ज्यादा साहस कर रही है। कांग्रेस के लीडरों के साथ उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। प्रशासन के लोग भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।
प्रदर्शन करने का हर किसी को है अधिकार
तुलसी साहू ने कहा कि प्रजातंत्र में हर किसी को वाजिब बात को रखने का, प्रदर्शन करने का और अपनी बात को मनवाने का अधिकार है। भाजपा के एजेंट के रूप में प्रशासन काम कर रही है।भाजपा के इशारे पर प्रशासन फॉलो कर रही है।कांग्रेस भवन जाने की तैयारी में थे, तब सारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, इस बात को कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस बात पर कोई झुकने वाला नहीं है।
डर गई है रमन सरकार
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन जाने का अधिकार नहीं है। घर-घर आकर उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। असल में कांग्रेस की ताकत से भाजपा की रमन सरकार डर गई है, जिससे घबराकर वह इस तरह से प्रजातंत्र के खिलाफ जाकर कार्रवाई करने को मजबूर हो गई है।
विधायक के घर भी पहुंची पुलिस
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दुर्ग के विधायक अरूण वोरा को भी गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसी नेताओं को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है।