आक्रोशित कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस के अफसर कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन कांग्रेसी सड़क से हटने तैयार नहीं हुए। पुलिस ने विधायक भोला राम साहू, तेज कुंवर नेताम और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दास वैष्णव को गिरफ्तार कर पीटीएस स्थित अस्थाई जेल ले गए।