प्रदर्शन करने का हर किसी को है अधिकार
तुलसी साहू ने कहा कि प्रजातंत्र में हर किसी को वाजिब बात को रखने का, प्रदर्शन करने का और अपनी बात को मनवाने का अधिकार है। भाजपा के एजेंट के रूप में प्रशासन काम कर रही है।भाजपा के इशारे पर प्रशासन फॉलो कर रही है।कांग्रेस भवन जाने की तैयारी में थे, तब सारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, इस बात को कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस बात पर कोई झुकने वाला नहीं है।