भिलाई

Breaking: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भिलाई में तो ड्रीम गर्ल हेमा बेमेतरा में भरेंगी चुनावी हुंकार

बुधवार को राहुल गांधी भिलाई के खुर्सीपार के मंगल भवन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आज भाजपा की स्टार प्रचारक और सांसद, अभिनेत्री हेमा मालिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी।

less than 1 minute read
Nov 14, 2018
patrika
Breaking: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भिलाई में तो ड्रीम गर्ल हेमा बेमेतरा में भरेंगी चुनावी हुंकार

भिलाई. छत्तीसगढ़ में मिशन- 65 का लक्ष्य पूरा करने के लिए इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रचार में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राहुल गांधी भिलाई के खुर्सीपार के मंगल भवन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राहुल की सभा से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर भिलाई वासियों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। शाम ४ बजे राहुल चुनावी हुंकार भरेंगे।

दिलों को जीतने आ रही ड्रीम गर्ल
आज भाजपा की स्टार प्रचारक और सांसद, अभिनेत्री हेमा मालिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वे दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले भिभोरी गावं में बीजेपी प्रत्याशी के लिए मत जुटाएंगी। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान को अब महज 6 दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोडऩे का निर्णय लिया है। हेमा मालिनी आज सुबह 11.15 बजे मुम्बई से रायपुर पहुचेंगी।

इसके बाद 12.10 बजे खरसिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। खरसिया के बाद हेमा दशहरा मैदान बसना में 1.45 बजे सभा में शामिल होंगी। उसके बाद हेमा मालिनी रावणभाठा बागबहरा और बेमेतरा के भिभोरी गांव में सभाओं में शामिल होंगी। इसके बाद रायपुर से 6.30 बजे रायपुर से आगरा के लिए रवाना होंगी।

Published on:
14 Nov 2018 11:11 am