
भिलाई.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सावलों का बेबाकी से जवाब दिए। उनसे किए गए सवाल एवं जवाब को 10 प्वाइंट में जानिए। उन्होंने नमस्कार के साथ संबोधन शुरू किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार माना।
जिला अध्यक्षो को भी रैंप के समीप बुलाया
0- रैंप पर घूमकर प्रत्येक ब्लाक के क्षेत्र का नाम पूछा। जिला अध्यक्षो को भी रैंप के समीप बुलाया।
0-मेरा पहला काम कांग्रेस की विचारधारा देश में फैलाने का है। इसके लिए कार्यकर्ता जरूरी है, मैं और सभी नेता भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
0-कार्यकर्ता चुनाव लड़े हैं तब जीत मिलती है। कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण के समय पूछा नहीं जाता है। अब कार्यकर्ताओं की सहमति से ही टिकट तय होंगे। विधानसभा चुनाव में हेलीकाप्टर से उतरे लोगों को टिकट नहीं मिलेगा। उनका इशारा छत्तीसगढ़ जनता (जोगी) कांग्रेस की ओर था।
बड़े नेता भी बक्शे नही जाएंगे
0-आरएसएस के स्वंय सेवक लोगों को आपस में लड़ा रह है। इसी के चलते किसान, दुकानदार और छोटे तबके के लोग परेशान है। प्रधानमंत्री ने झूठ बोला है सिर्फ भ्रष्ट और आरएसएस के लोगों को योजनाओ का लाभ मिल रहा है।
0- जनता को बताना है और शेर की तरह कार्यकर्ता लड़ेंगे। कार्यकर्ता का अपमान नहीं होगा, ऐसा हुआ तो बड़े नेता भी बक्शे नही जाएंगे।
0-सवाल ईवीएम के बजाय पुराने पद्धति से चुनाव क्यों नही। जवाब-बदलाव होना चाहिए।
0-सरकार के ब्रष्ट होने का प्रमाण कर्नाटक में बीजेपी को सरकार बनाने का मौका और गोवा में कांग्रेस को अवसर नहीं दिया। हर संस्था पर आरएसएस का दबाव, देश के इतिहास में 4 जजों को न्याय के लिए जनता के पास आना पड़ा।
0-कल्पना देशमुख से मोबाइल पर शक्ति एप से बात। पूछा ठीक से दिख रहा हूं मैं। पूछा कब से कांग्रेस में हो? फिर सबको शक्तिसे जुडऩे का आह्वान किया।
0-हर नेता की जिम्मेदारी होगी कि एक पोलिंग बूथ जिताए। राहुल से लेकर आम कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है।
प्रत्याशी थोपे नहीं जाएंगे
0-भिलाई के पार्षद सुभद्रा सिंह ने फर्जी वोटर का मामला उठाया? राहुल ने कहा बीजेपी के लोग इस तरह से चुनाव जीतते है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक 90 फीसदी टिकट तय हो जाएगी।
0-एक कार्यकर्ता ने पूछा कि एमपी में पहले 60 से 70 सीट जीतते थे। जितने वालो को टिकट नहीं मिलती इसलिए पराजय का सामना करना पड़ता है।
0-जवाब स्थानीय होना जरूरी टिकट के लिए। प्रत्याशी थोपे नहीं जाएंगे? सवाल-टिकट की घोषणा किश्तो में क्यों, सेटिंग्स के चलते पराजय होती है। पुरानी बात छोड़कर नए सिरे से तैयारी की नसीहत दी।
सवाल जाति धर्म के आधार पर टिकट क्यों?
उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के पहले घोषणा पत्र सबको पूछकर बनाया जाएगा। यह घोषणा पत्र पार्टी की नहीं जानता का होगा।
0-निर्दलीय पार्षद हमीद खोखर ने पूछा कि ईमानदारी से काम करने के बाद भी पार्टी ने टिकट नहीं दी। इसके बाद 1970 वोटों से जीत मिली।
डौंडीलोहारा की संगीता नायर ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के संबंध में सवाल किया। इस पर राहुल के बोलने के पहले भूपेश ने कहा कि पार्टी ने पहले से इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया है।