17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के कार्यक्रम में एसपीजी ने काले पर लगाया प्रतिबंध

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर किसी को भी काले गमछे, दुपट्टा रुमाल के साथ आने पर प्रतिबंध लगाया गय
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Nitin Tripathi

•

Updated: 18 May 2018, 2:35 PM IST

Patrika

राहुल गांधी के कार्यक्रम में एसपीजी ने काले पर लगाया प्रतिबंध

दुर्ग . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ में तीसरा बड़ा आयोजन दुर्ग-भिलाई में होने जा रहा है। यहां सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर किसी को भी काले कपड़े, गमछे के साथ आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जो काला कपड़ा, गमछा या रूमाल लेकर भी यहां पहुंचे, उनसे यह अलग रखवा दिया गया। बता दें शुक्रवार को दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सभा करने के बाद राहुल का मेगा रोड शो है। राहुल स्टेडियम से निकलकर भिलाई, चरोदा, कुम्हारी होते हुए शाम साढ़े सात बजे रायपुर पहुंचेंगे।

जेड प्लस सुरक्षा, 15 फीट पर चार सुरक्षा घेरे
मुख्य मंच पर सुरक्षा के लिहाज से डी के अलावा रैम्प पर भी 15 फीट की दूरी पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। रैम्प के पास कार्यकर्ताओं को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि राहुल की जेड प्लस सुरक्षा के चलते तीन दिन पहले ही एसपीजी दुर्ग पहुंच चुकी है। कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम को सुरक्षा के लिहाज से 48 घंटे पहले ही सील कर दिया गया था।

175 फीट लंबे रैम्प पर घूम-घूमकर करेंगे संवाद
एसपीजी के सुरक्षा निर्देश पर राहुल गांधी के लिए बनाए गए रैम्प की लंबाई 200 फीट से घटाकर 175 फीट की गई है। इस रैम्प पर घूम-घूम कर राहुल संभाग के 10 हजार बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

सवाल पहले ही लिए, राहुल देंगे जवाब
राहुल गांधी से संवाद करने संभाग की 20 विधानसभाओं के 10 हजार बूथ कार्यकर्ता रविशंकर स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इनके सवालों के जवाब भी राहुल देंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं से पहले ही सवाल लिखकर देने को कहा गया है।

हेलीपैड पर राहुल गांधी की अगुआई
राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर दस मिनट की देरी से डेढ़ बजे हेलीपैड पर पहुंचा। मोतीलाल वोरा ताम्रध्वज साहू रविंद्र चौबे सतनारायण शर्मा धनेंद्र साहू छाया वर्मा मोहम्मद अकबर डॉक्टर शिव डेहरिया कवासी लखमा अरुण वोरा देवेंद्र यादव प्रदीप चौबे संदीप वोहरा अरविंद वोहरा चित्रलेखा शर्मा देवलाल ठाकुर कविता साहू सरोजिनी चंद्राकर स्वप्निल उपाध्याय विकास चोपड़ा शंकरलाल ताम्रकार अनीता लोधी निर्मला यादव तुलसी साहू आर्यन वर्मा अभिषेक शुक्ला आशीष छाबड़ा अब्दुल गनी कमल रूंगटा मदन जैन तिलकेश्वर भारती भीषम हिरवानी दीपक दुबे सी यू एस धोनी हेमंत बंजारे कैलाश नाहटा आकाश शर्मा चंद्रशेखर शुक्ला महेंद्र चंद्राकर ऐसा निषाद रामकृष्ण साहू नवाज खान दिनेश शर्मा मौजूद.
सर्किट हाउस में लंच
राहुल गांधी के साथ सर्किट हाउस में लंच मोतीलाल वोरा ताम्रध्वज साहू रविंद्र चौबे सत्यनारायण शर्मा धनेंद्र साहू पीएल पुनिया भूपेश बघेल टी एस सिंह देव मोहम्मद अकबर शिव हरिया और कवासी लखमा शामिल रहेंगे

नेशनल हाइवे पर राहुल गांधी का रोड शो, दुर्ग से रायपुर लेन चार बजे से वन-वे

राहुल गांधी शुक्रवार को दुर्र्ग के रविशंकर स्टेडियम में संभाग के 10 हजार बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद शाम 4.30 बजे उतई तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण करने जाएंगे। यह पांच मिनट का कार्यक्रम होगा। यहां से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पटेल चौक जाएंगे। यह भी पांच मिनट का होगा। फिर यहीं से उनका रोड शो शुरू हो जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी सतीश कुमार ठाकुर ने बताया कि रविशंकर स्टेडियम से निकलने के 5 मिनट पहले शहर के रोड को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
यहां पांच मिनट पहले रोड ब्लॉक
पटेल चौक से 4.40 बजे उनका काफिला रायपुर के लिए निकलेगा। इसके 5 मिनट पहले नेशनल हाइवे को एक तरफ से बंद कर दिया जाएगा। एक साइट से टू वे कर दोनों तरफ से आवागमन सुचारू रूप से चलता रहेगा। नेहरू नगर चौक पर रोड शो करते राहुल गांधी जब नेहरू नगर चौक पहुंचेंगे उनके पहुंचने के पांच मिनट पहले चौक पर सभी तरफ से आवाजाही रोक दी जाएगी। काफिला आगे बढ़ते ही एक तरफ से आवाजाही शुरू की जाएगी।
इसी तरह सुपेला चौक और पावर हाउस पर भी उनके पहुंचने के पांच मिनट पहले आवाजाही रोक दी जाएगी। राहुल गांधी पावर हाउस चौक में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर चरोदा कुम्हारी होते रायपुर पहुंचेंगे।

ऐसा रहेगा दुर्ग भिलाई में राहुल गांधी का शेड्यूल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। नेशनल हाइवे पर एक तरफ का रोड तीन घंटे बंद रहेगा, वहीं हेलीपैड से रविशंकर स्टेडियम और फिर वहां से भिलाई होते हुए कुम्हारी जाते समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। फोरलेन पर शाम चार बजे से तीन घंटे तक एक तरफ ही आवजाही होगी। नेशनल हाइवे से वे रोड शो करते हुए शाम 7.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। राहुल का काफिला जब चौक-चौराहों पर पहुंचेगा तब रोड को दोनों तरफ को ब्लॉक कर दिया जाएगा। काफिला के आगे बढ़ते ही चौक-चौराहों से एक तरफ का ब्लाक खोल दिया जाएगा। उनके हेलीपेड पर उतरने व सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम रवानगी के समय भी 15-15 मिनट के रोड पर आवाजाही रोक दी जाएगी।

हेलीपैड से 5 मिनट में सर्किट हाउस
राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.20 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड पर उतरेंगे। पांच मिनट स्वागत सत्कार के बाद वे 1.25 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। हेलीपेड से रवानगी के पांच मिनट पहले 15 मिनट के लिए सर्किट हाउस तक रोड ब्लॉक कर दिया जाएगा।

सर्किट हाउस से स्टेडियम तक
एएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि सर्कि ट हाउस में राहुल गांधी 1 घंटे 20 मिनट रुकेंगे। यहां से 2.25 बजे कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम जाएंगे। वे 2.30 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। इस बीच भी उनके रवानगी के पांच मिनट पहले से 15 मिनट के लिए सर्किंट हाउस से स्टेडियम तक रोड ब्लॉक किया जाएगा।