17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संवाद के लिए पहुंचे दुर्ग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संवाद कार्यक्रम के लिए दुर्ग पहुंच गए हैं। इसके पहले हैलीपेड पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 18 May 2018, 2:58 PM IST

Patrika news

BREAKING : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संवाद के लिए पहुंचे दुर्ग

दुर्ग . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संवाद कार्यक्रम के लिए दुर्ग पहुंच गए हैं। इसके पहले हैलीपेड पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वे बिलासपुर से सीधे हैलीकाफ्टर से दुर्ग एसएएफ लाइन स्थित हैलीपेड पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी पहुंचे। हैलीपेड पर उनका स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ ननेता मोतीलाल वोरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। वे हैलीपेड से सीधे सर्किट हाउस दुर्ग पहुंचे, जहां से कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम जाएंगे।

क्या है शक्ति ऐप बताया कार्यकर्ताओं को

राहुल गांधी के संवाद के पहले मंच पर कांग्रेस के शक्ति प्रकोष्ठ प्रमुख शशांक शुक्ला शक्ति ऐप के बारे में बताया कि इस ऐप से राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर सकेंगे। इसके बाद सांसद ताम्रध्वज साहू ने बूथ एवं विधा सभा के कार्यकर्ताओं को संवाद के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता प्रश्न पूछना चाहेंगे वे कागज पर लिख कर दें। उनके प्रश्नों को उन तक (राहुल गांधी) पहुंचा दिया जाएगा।

भोजन और पानी की व्यवस्था
गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पानी पाउच की व्यवस्था की गई है। इसी तरह दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं को लिए वहां पर भोजन की भी व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं को भोजन के पैकेट बांटे भी दिए जा रहे हैं।

हेलीपैड से 5 मिनट में सर्किट हाउस
राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दोपहर प्रथम बटालियन हेलीपैड पर उतरेंगे। पांच मिनट स्वागत सत्कार के बाद वे सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। हेलीपेड से रवानगी के पांच मिनट पहले १५ मिनट के लिए सर्किट हाउस तक रोड ब्लॉक कर दिया जाएगा।

सर्किट हाउस से स्टेडियम तक
एएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि सर्कि ट हाउस में राहुल गांधी १ घंटे २० मिनट रुकेंगे। यहां से वे कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम जाएंगे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।