कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। नेशनल हाइवे पर एक तरफ का रोड तीन घंटे बंद रहेगा, वहीं हेलीपैड से रविशंकर स्टेडियम और फिर वहां से भिलाई होते हुए कुम्हारी जाते समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। फोरलेन पर शाम चार बजे से तीन घंटे तक एक तरफ ही आवजाही होगी। नेशनल हाइवे से वे रोड शो करते हुए शाम 7.30बजे रायपुर पहुंचेंगे। राहुल का काफिला जब चौक-चौराहों पर पहुंचेगा तब रोड को दोनों तरफ को ब्लॉक कर दिया जाएगा। काफिला के आगे बढ़ते ही चौक-चौराहों से एक तरफ का ब्लाक खोल दिया जाएगा। उनके हेलीपेड पर उतरने व सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम रवानगी के समय भी १५-१५ मिनट के रोड पर आवाजाही रोक दी जाएगी।