ऐसी है स्टेडियम में प्रवेश व भीतर की व्यवस्था
0 स्टेडियम के मेन गेट से केवल राहुल गांधी व उनके साथ पहुंचे आला नेता ही प्रवेश कर पाएंगे।
0 मुख्य गेट के दोनों ओर छोटी प्रवेशद्वार से संभाग के विधायक, पूर्वविधायक व संगठन के आला नेताओं को प्रवेशदिया जाएगा।
0 विधायक व पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधि मंच के दोनों किनारों पर बनाए गए अलग ब्लॉक में बैठेंगे।
0 मुख्य मंच के पीछे ग्रीन रूम बनाया गया है, जहां जरूरत पड़ी को राहुल गांधी आराम कर सकेंगे।
0 संवाद के बाद राहुल गांधी ग्रीन रूम में प्रदेशके वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी लेंगे।
0 कार्यकर्ताओं को गौरव पथ की ओर से सुराना कॉलेज के सामने और दादा-दादी नाना-नानी पार्क की ओर से प्रवेश दिया जाएगा।
0 कार्यकर्ताओं के लिए केवल दो गेट होगा। इनसे 10-10 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रवेश करना होगा।
0 प्रवेश द्वार पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं की पहचान कर प्रवेश दिलाएंगे।
0 स्टेडियम के भीतर विधान सभावार कार्यकर्ताओं के बैठने की जगह तय होगी। निर्धारित जगह पर ही कार्यकर्ताओं को बैठना होगा।