मंच पर 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राहुल के कार्यक्रम के दौरान मंच पर 10 बड़े नेताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इनमें प्रदेश प्रभारी पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष, मोतीलाल वोरा, सांसद ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव व अन्य शामिल होंगे। शेष नेताओं को मंच के नीचे अलग दीर्घा में बैठना होगा।