भिलाई

CG Crime: नेशनल हाइवे पर वाहन चालक से लूट, नकदी व मोबाइल लेकर हो गए फरार

CG Crime: वाहन को ठोकर लगने पर बदमाशों ने ठोकर मारने वाले कार चालक से जमकर मारपीट कर कार की चाबी, नकदी रकम, मोबाइल व सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2024, 1:58 PM IST
CG Crime

CG Crime: नेशनल हाइवे पर खुटेरी चौक के पास 12 अक्टूबर की रात वाहन को ठोकर लगने पर बदमाशों ने ठोकर मारने वाले कार चालक से जमकर मारपीट कर कार की चाबी, नकदी रकम, मोबाइल व सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी राजा सिंह निवासी मनकी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 12 अक्टूबर को महिला मित्र डॉ. ज्योति के साथ कार में सवार होकर सोमनी स्थित एक होटल में पार्टी मनाने आया था। वापस घर लौटते समय रात करीब साढ़े 10 बजे खुटेरी चौक के पास सामने चल रहे कार के चालक ने अचानक उपेक्षा व लापरवाही पूर्वक कार की गति को कम कर दिया। जिसके कारण प्रार्थी की कार सामने चल रही कार से टकरा गई।

कार से चार लोग नीचे उतरे और चारों लोग प्रार्थी राजा से मारपीट करते कार की चाबी, मोबाइल, हाथ की घड़ी, सोने की अंगूठी, नकदी रकम 25 हजार और रुपे कार्ड लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पुलिस आरोपियों के कार का नंबर ट्रेस कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का अनुमान लगाया जा रहा है।

Updated on:
15 Oct 2024, 1:58 PM IST
Published on: