CG News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में दिनों दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। कभी चोरी तो कभी हत्या का मामला सामने आता रहता है। अब हालही में एक मामला सामने आया है जिसमे मामूली बात पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को चाकू मार दिया, तो दूसरी ओर सिविल लाइन इलाके में बदमाशों ने ई-रिक्शा ही लूट लिया। पुलिस ने दोनों मामले में अपराध दर्ज किया है।