CG Murder Case: राजनांदगांव के तुलसीपुर स्थित बख्तावर चाल में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश पर आरोपियों ने मृतक से जमकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मृतक अपने घर में बैठा था। इस दौरान आरोपियों ने उसे पानठेला के पास बुलाया और मारपीट करते चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दो की तलाश जारी है।