
Bhilai Crime News: छत्तीसगढ़ के दो यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज किया है। इस बार बार महिला की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में अपराध दर्ज की गई है। बता दें कि दोनों यूट्यूबर्स पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट मामले में जेल में हैं।
जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से ग्राम उमदा में ग्राहक सेवा केंद्र चलाती हैं। कुछ समय पहले सागर साहू अपने साथी पुष्पराज सिंह के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के बहाने उनके कार्यालय पहुंचे थे। ( Chhattisgarh Crime News ) इस दौरान लंबी बातचीत हुई। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने बातचीत को तोड़-मरोड़कर वीडियो तैयार किया और उसे समाचार के रूप में वायरल करने की प्लानिंग की।
वहीं जब पता चला कि वीडियो अपलोड हो गया है तो उसे हटाने के लिए कहा। इस पर 50 हजार रुपए की मांग की गई। बताया कि यह 3 जून का मामला है। वहीं बदनामी के डर से पैसे जमा कर 35 हजार रुपए दिए। रकम मिलने के बाद दोनों आरोपी मान गए और वीडियो हटा दिए। हालांकि बाद में फिर 2 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। वहीं पैसे न देने पर महिला को बदनाम करने और नए वीडियो जारी करने की धमकी देने लगे।
इसके बाद तीन से अधिक अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। महिला ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला को इस तरह की कथित साजिश का शिकार न होना पड़े। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद शुरुआती तौर पर मामला दर्ज किया है।
वायरल चैट सामने आने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे थे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वायरल चैट और उससे जुड़े कंटेंट को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी लीगल टीम फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।