भिलाई

साहब मेरी जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर लिया, कृपया वापस दिला दीजिए, पढ़ें खबर

कलक्टर जनदर्शन में रसूख के बूते भू-माफिया द्वारा गरीब किसान की कीमती जमीन दबा लेने की शिकायत सामने आई है।

2 min read
Nov 28, 2017
Durg collector jandarshan

दुर्ग . कलक्टर जनदर्शन में जिलेभर के नागरिक विभिन्न शिकायतें लेकर पहुंचे थे। रसूख के बूते भू-माफिया द्वारा गरीब किसान की कीमती जमीन दबा लेने की शिकायत सामने आई है। पीडि़त किसान ने मंगलवार को कलक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। किसान ने बताया कि जमीन दबाने वाला उसे लगातार धमकी भी दे रहा है। किसान ने जमीन कारोबारी का कब्जा हटाकर जमीन वापस दिलाए जाने की मांग की।

एक साल से जमीन पर कारोबारी छत्तर सिंह चंद्राकर ने मुरूम डालकर कब्जा कर लिया
जामुल बजरंग पारा के पीडि़त किसान मन्नूलाल साहू ने बताया कि उसकी पूर्वजों की 0.186 हेक्टेयर खेती की जमीन है। इसी जमीन पर खेती कर वह परिवार को भरणपोषण करता है, लेकिन पिछले एक साल से जमीन पर जमीन कारोबारी छत्तर सिंह चंद्राकर ने मुरूम डालकर कब्जा कर लिया है। किसान ने बताया कि जमीन कारोबारी ने आसपास की अन्य जमीन को खरीदकर अवैध प्लाटिंग कर लिया है। उसकी नजर अब उसकी जमीन पर है। इसके चलते वह जमीन बेचने दबाव बनाता है और इंकार करने पर धमकी देता है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की टेंडर की जांच की मांग
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनदर्शन में भिलाई निगम में मुक्तिधाम में उपयोग के लिए लकडिय़ों के परिवहन पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने इसमें गड़बड़ी के आरोप लगाते हुएजांच की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निगम प्रशासन द्वारा लंबे समय से एक ही ठेकेदार को यह काम दिया जा रहा है।

कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम में पेंशन वितरण में लापरवाही की शिकायत की
जनदर्शन में कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम में पेंशन वितरण में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई। नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू व पार्षदों ने बताया कि 70 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्गों को भी पेंशन के लिएबार-बार चक्कर लगवाया जा रहा है। पार्षदों ने ऐसे पेंशनर्स के घरों में पहुंचाकर पेंशन देने की व्यवस्था की मांग की।

Published on:
28 Nov 2017 09:46 pm