भिलाई

पेपर से पहले पढ़ाकर सोने गए पिता, आधी रात नींद खुली तो फंदे पर झूल रही थी बेटी

. नंदिनी डीएवी स्कूल में पढऩे वाली 11 वीं कक्षा की छात्रा ने फिजिक्स पेपर के एक दिन पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
Feb 21, 2018

भिलाई. नंदिनी डीएवी स्कूल में पढऩे वाली ११ वीं कक्षा की छात्रा ने फिजिक्स पेपर के एक दिन पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के रीडिंग रूम से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने प्राचार्य और उसकी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता कर्मवीर शास्त्री इसी स्कूल में संस्कृत के शिक्षक हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद प्राचार्य और उसकी पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज होगा। नंदिनी थाना प्रभारी एलएस कश्यप ने बताया कि टाउनशिप में रहने वाली १६ वर्षीय छात्रा समीक्षा पिता कर्मवीर शास्त्री की उसके कमरे में फंदे पर लटकी लाश मिलने पर परिजनों ने सूचना दी। थाना प्रभारी को परिजनों ने बताया है कि छात्रा सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद गुमशुम थी।

ये भी पढ़ें

अतिक्रमणकारियों को थमाया गया नोटिस, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

भोजन करने के बाद वह देर रात तक पढ़ती रही। पिता ने १२ बजे तक परीक्षा की तैयारी कराई, फिर वे अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात को अचानक नींद खुलने पर पिता की नजर बेटी के कमरे की ओर गई तो देखा कि कमरेे की लाइट चालू है। यह देखकर वे उठे और कमरे की ओर आगे बढ़े। अंदर का नजारा देखकर पिता के होश उड़ गए। बेटी समीक्षा पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी।

पीटीआई है प्राचार्य की पत्नी
थाना प्रभारी कश्यप ने बताया कि प्राचार्य की पत्नी स्कूल में पीटीआई है। मामले की प्रारंभिक जांच में पीटीआई के व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायत होने की बात सामने आई है। इस आधार पर पुलिस स्कूल स्टॉप से भी
पूछताछ करेगी।

देर रात तक पढ़ाया पर बेटी ने कुछ नहीं बताया
जांच में पहुंची पुलिस टीम को पिता ने बताया कि पहला पेपर होने की वजह से देर रात तक तैयारी कराई। बेटी खामोश तो थी पर उसने प्रताडऩा से संबंधित किसी बात का जिक्र नहीं किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को छात्रा समीक्षा का पहला पेपर फिजिक्स का था। परिजनों को लगा कि वह तैयारी में जुटी हुई, इसलिए देर तक तक जाग रही है पर किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा तीन कुर्सियों को एक साथ जोड़कर उपर चढ़ी और पंखे में मां की साड़ी को फंदा बनाकर झूल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजन मूलत: सराईपाली बसना के रहने वाले हैं। परिजन देर शाम को शव लेकर रवाना हो गए।

जांच के बाद करेंगे अपराध दर्ज
एएसपी ग्रामीण डीआर पोर्ते ने बताया कि छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। स्कूल के अन्य टीचर्स का बयान लिया जाएगा। जांच के बाद प्राचार्य और उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Girls कॉलेज की प्राचार्य बोलीं- सेनेटरी नैपकिन का उपयोग है जरूरी, छात्राओं को दिखाएंगे पैडमैन मूवी- देखें Video
Published on:
21 Feb 2018 10:10 am
Also Read
View All