20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतिक्रमणकारियों को थमाया गया नोटिस, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

नेशनल हाइवे और बस स्टैंड सहित व्यस्ततम मार्गों से हटाया जाएगा कब्जा

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Breaking news, Encroachment news in bemetara

बेमेतरा . शहर में बेजा कब्जा हटाने के लिए आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई किए जाने की तैयारी पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके लिए नपा अधिकारियों के साथ मिलकर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शहर का सर्वे करके अतिक्रमणयुक्त स्थलों को चिन्हांकित कर लिया है।
18 जगहों से हटाए जाएंगे कब्जे
नगर पालिका द्वारा लगभग 18 जगहों का चिन्हांकन कर संबंधित लोंगों को नोटिस जारी किया गया है। नेशनल हाईवे में पिकरी से लेकर कोबिया तिग्डडा तक किए गए सर्वे के बाद अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे मे कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। जिसके बाद भी कब्जा रखने वालों रो बेदखल किया जाएगा। नेशनल हाईवे के अलावा नया बस स्टैंड सहित कई व्यावसायिक स्थलों पर भी कब्जा हटाने की तैयारी है।
कब्जों की वजह से राहगीर हो रहे परेशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मध्य से गुजरे सड़क के दोनों किनारे पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से पिकरी से लेक नया बस स्टैंड, पियर्स चौक, प्रताप चौक, पुराना बस स्टैंड व कोबिया तक सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेले, खोमचे व पसरा लगाने वाले दुकानदारों को हटाया जाएगा। इस तरह के अतिक्रमण करने से बाजार आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोड किनारे दुकान लगने से गाड़ी पार्किंग करने में परेशानी होती है। जिसके कारण यातायात भी प्रभावित होता है।
तत्काल कब्जा हटाने की दी है चेतावनी
शहर के व्यस्तम मार्गों में सदर रोड व शीतला मंदिर रोड में भी दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर सामान फैलाकर व्यवसाय करने से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। जिसको लेकर कुछ लोग अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी कर चुके हैं। जिसे देखते हुए अतिक्रमण का चिन्हांकन कर अतिक्रमणकारियों को तत्काल कब्जा छोडऩे की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में बेमेतरा तहसीलदार प्रवीण तिवारी ने कहा कि शहर में 18 स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें कब्जा हटाने के लिए मोहलत दी गई है।