भिलाई

लक्जरी कार के भीतर झांक कर देखा तो पुलिस भी दंग रह गई

आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एक लक्जरी कार को चेक किया गया तो भीतर झांककर पुलिस भी दंग रह गई।
less than 1 minute read
Oct 12, 2018
Kawardha crime
लक्जरी कार के भीतर झांक कर देखा तो पुलिस भी दंग रह गई

कवर्धा. आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एक लक्जरी कार को चेक किया गया तो भीतर झांककर पुलिस भी दंग रह गई। कार के भीतर ढाई लाख के मादक प्रदार्थ भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार मादक प्रदार्थ सहित कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना मिली

जानकारी के अनुसार मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद अल्टो कार में मादक पदार्थ गांजा लेकर चिल्फी के तरफ आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। लगभग 11 बजे कवर्धा बोड़ला की ओर से आ रही सफेद रंग की आल्टो कार रोका गया। कार में दो लोग बैठे थे। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम जलसिंह पिता नरायण शोरी 39 वर्ष साकिन सोलूपारा बड़े शक्कि चौकी फुलबगड़ी थाना सुकमा जिला सुकमा और दूसरे टोमेश्वर पिता विष्णुराम मण्डावी 22 वर्ष साकिन कोकोडीह थाना व जिला कोण्डागांव निवासी बताया। कार की तलाशी लेने पर तीन प्लास्टिक बोरियों में मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था। तीन बोरी गांजा का 48 किलोग्राम और कीमत ढाई लाख रुपए आंकी गई।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

आरोपियों के खिलाफ थाना चिल्फी में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर दोनों आरोपी जलसिंह और टोमेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विद्यानंद भगत और थाना स्टॉप शामिल थे।

Updated on:
12 Oct 2018 04:24 pm
Published on:
12 Oct 2018 04:24 pm