
डेंगू ने ले ली सीनियर सिटीजन की जान, मौत का आंकड़ा पहुंचा 50, दुर्ग में डेंगू से यह चौथी मौत
भिलाई@Patrika . ट्विनसिटी में डेंगू महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। भिलाई में लगातार मौत के बाद अब डेंगू ने दुर्ग में भी पांव पसार लिया है। दुर्ग सिंधिया नगर निवासी मुकुल कांजीलाल की बीती रात डेंगू के चलते बीएसपी हॉस्पिटल सेक्टर नौ में मौत हो गई। इसी के साथ डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा 50 पहुंच गया है, वहीं दुर्ग शहर में डेंगू से यह चौथी मौत है।@Patrika
21 सिंतबर को सेक्टर नौ हॉस्पिटल में भर्ती कराया था
@Patrika जानकारी के अनुसार मुकुल कांजीलाल पति एके कांजीलाल 72 साल को बुखार की शिकायत पर 21 सिंतबर को भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर नौ हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उसे सेमी आईसीयू में रखा गया था। जहां प्लेटलेट 13000 हजार होने और तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर 22 सिंतबर को आईसीयू में भर्ती किया गया था। 20 दिनों तक वह आईसीयू में भर्ती रही। बीती रात जीवन और मृत्यु से संषर्घ करते हुए दम तोड़ दिया। @Patrika
Published on:
12 Oct 2018 01:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
