19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Durg / भिलाई के बाद अब दुर्ग शहर में फैला डेंगू : तकियापारा, न्यू आदर्श और विद्युत नगर में मिले 3 पीडि़त, आप रहे सचेत

भिलाई के बाद अब दुर्ग शहर में फैला डेंगू : तकियापारा, न्यू आदर्श और विद्युत नगर में मिले 3 पीडि़त, आप रहे सचेत

भिलाई में 11 लोगों की जान लेने का बाद अब डेंगू ने दुर्ग शहर में भी दस्तक दे दी है। रविवार को एक के बाद एक 3 और मामले सामने आ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 12 Aug 2018, 8:24 PM IST

Durg patrika

भिलाई के बाद अब दुर्ग शहर में फैला डेंगू, 3 पीडि़त अस्पताल में भर्ती, आप रहे सचेत

दुर्ग. भिलाई में 11 लोगों की जान लेने का बाद अब डेंगू ने दुर्ग शहर में भी दस्तक दे दी है। दो दिन पहले कसारीडीह क्षेत्र के सुभाष नगर की 9 वर्षीय बालिका आयुषी सिन्हा के डेंगू से पीडि़त होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन रविवार को एक के बाद एक 3 और मामले सामने आ गए। तकियापारा गुलाम मोहम्मद आशिक (24 वर्ष), न्यू आदर्श नगर वार्ड 53 की डॉ कामना सिंह व विद्युत नगर जैन मंदिर रोड की जान्हवी (14 वर्ष) पॉजीटिव पाए गए। गुलाम मोहम्मद व आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कामना को अपोलो में भर्ती किया गया है।

सभी को डेंगू प्रभावित मानकर ऑब्जर्वेशन में रखा गया

गुलाम मोहम्मद की स्थिति चिंताजनक होने के कारण आईसीयू में रखा गया है। वहीं जान्हवी का इलाज घर पर ही चल रहा है। इसके अलावा रविवार को जिला अस्पताल में भी 60 संभावित लोगों की भर्ती होने की खबर है। डेंगू की आशंका पर इन्हें भर्ती कर ब्लड सेम्पल लिया गया है। प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर सभी को डेंगू प्रभावित मानकर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

तकियापारा में दवाई का छिड़काव कराया
तकियापारा में गंभीर मरीज पाए जाने के खुलासे के बाद हरकत में आए निगम प्रशासन ने आनन-फानन में अमले को भेजकर दवाई का छिड़काव कराया। अमले के साथ निगम कमिश्नर लोकेश्वर साहू भी पहुंचे और पार्षद अब्दुल गनी के साथ उन्होंने खुद घर-घर जाकर वार्ड की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान कूलरों से पानी खाली कर दवाई छिड़काव कराया गया।

अपोलो के आईसीयू में इलाज

तकियापारा के पार्षद अब्दुल गनी व हसन अहमद ने बताया कि गुलाम मोहम्मद को गुरुवार को बुखार आया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उनका फिलहाल अपोलो के आईसीयू में इलाज किया जा रहा है। जान्हवी के परिजनों के सीएमएचओ व निगम प्रशासन को सूचना दे दी है। वहीं सुभाष नगर की आयुषी सिन्हा का अभी भी शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विधायक पहुंचे पीडि़तों के घर
रविवार को डेंगू की जानकारी सामने आने के बाद विधायक अरुण वोरा ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीडि़तों के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पीडि़तों की हालचाल पूछकर आसपास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कमिश्नर से फोन पर संपर्क कर सफाई के लिए भी कहा।

कलक्टर ने देखी जिला अस्पताल की व्यवस्था
दूसरी ओर रविवार को ज्यादा संख्या में संभावित मरीजों की पहुंचने की सूचना पर कलक्टर उमेश अग्रवाल ने खुद जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान तक 53 संभावित मरीज जिला अस्पताल पहुंच चुके थे। हालांकि इनमें भी अधिकतर भिलाई क्षेत्र के थे।

4 वार्डों में दवा का छिड़काव
इधर डेंगू के फैलाव की आशंका को देखते हुए निगम प्रशासन ने रविवार अवकाश के बाद भी दवाई छिड़काव का अभियान जारी रखा। रविवार को कसाडीह वार्ड 41 व 42 के अलावा पद्मनाभपुर वार्ड 45 व 46 में फागिंग व दवाई का छिड़काव किया गया।