12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

386 पात्र अभ्यर्थी 20 को देंगे प्री-पीएचडी परीक्षा, 70 आवेदन रद्द, सोमवार तक दावा-आपत्ति

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने 20अक्टूबर को होने वाली प्री-पीएचडी परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची जारी कर दी है। प्री-पीएचडी परीक्षा में 386 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

386 पात्र अभ्यर्थी 20 को देंगे प्री-पीएचडी परीक्षा, 70 आवेदन रद्द, सोमवार तक दावा-आपत्ति

भिलाई. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने 20अक्टूबर को होने वाली प्री-पीएचडी परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची जारी कर दी है। प्री-पीएचडी परीक्षा में 386 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस संख्या में २०१७-१८ में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी शामिल हैं। पीएचडी के लिए विवि को करीब ६०० आवेदन मिले थे। आवेदनों की छंटनी के बाद पात्र अभ्यर्थियों की संख्या आधी हो गई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में छूटे अभ्यर्थियों को अलग रखा गया है। विवि प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ७० अभ्यर्थी अपात्र किए गए हैं। सोमवार तक विवि में अपात्र अभ्यर्थी दावा-आपित्त लगा सकेंगे। विवि प्रशासन ने इसके लिए सिर्फ ३ दिनों का ही समय दिया है।

पहले दो बार स्थगित हो चुकी परीक्षा तिथि
यह परीक्षा सबसे पहले एक सितंबर को होनी थी, लेकिन विवि तैयारी पूरी ही नहीं कर पाया, इसलिए नई तिथि ३० सितंबर तय की गई। सीएसवीटीयू प्रशासन ने नई अधिसूचना जारी कर परीक्षा तिथि में दूसरी बार परिवर्तन कर दिया। इसके बाद पीएचडी परीक्षा की नई तिथि २० अक्टूबर हो गई। विवि का कहना है कि पात्र अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची जारी करने के बाद अब परीक्षा तिथि में संशोधन नहीं होंगे। परीक्षा के लिए तैयारी अंतिम चरण में है।

विवि ने इसलिए बढ़ाई थी तिथि
विवि ने बार-बार परीक्षा तिथि में बदलाव के पीछे डीआरसी सेंटरों की ओर से आए आवेदनों में ढेरों गलतियों को जिम्मेदार ठहराया था। अधिकारियों का कहना है कि जिन आवेदकों के फार्म आए हैं, उनमें दी गई जानकारी की जांच डीआरसी ने ठीक तरह से नहीं की गई थी। इस वजह से विवि का काम और बढ़ गया। विवि ने आवेदनों को अपने स्तर पर जांचकर पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कराई। अपात्रों को अलग किया गया।

सोमवार तक दस्तावेज
ओपी मिश्रा, प्रभारी, पीएचडी विभाग, सीएसवीटीयू ने बताया कि प्री-पीएचडी परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अपात्र किए गए अभ्यर्थी सोमवार तक सभी दस्तावेज के साथ दावा-आपत्ति कर सकते हैं।