भिलाई

अब दहेज की तरह पत्नी प्रताडऩा मामले में भी सीधी गिरफ्तारी नहीं होगी, एचसी ने सीजी गर्वमेंट से मांगा जवाब

पुरुषों के खिलाफ एक पक्षीय कानूनी कार्रवाई को लेकर सेव इंडियन फेमिली वेलफेयर सोसायटी द्वारा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 6:53 PM IST
Bhilai patrika
अब दहेज की तरह पत्नी प्रताडऩा मामले में भी सीधी गिरफ्तारी नहीं होगी, एचसी ने सीजी गर्वमेंट से मांगा जवाब

भिलाई. पुरुषों के खिलाफ एक पक्षीय कानूनी कार्रवाई व प्रदेश में धारा 41 ए का पालन नहीं किए जाने को लेकर सेव इंडियन फेमिली वेलफेयर सोसायटी द्वारा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। सेव इंडियन फेमिली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार रेड्डी ने इस मामले में प्रदेश के डीजीपी व मुख्य सचिव को पार्टी बनाया। मामले में बुधवार को सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने 15 दिनों के भीतर धारा 41 ए के पालन को लेकर पुलिस महा निदेशक (डीजीपी) व छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है।

झूठे मुकदमों में फंसाकर महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर रही

इस संबंध में अजय कुमार रेड्डी ने बताया कि हमारी संस्था 2005 से छत्तीसगढ़ में टूटते परिवारों को बचाने का काम कर रही है। झूठे मुकदमों में फंसाकर महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक मामले को लेकर फैसला दिया था कि पुरुषों के खिलाफ महिलाओं द्वारा की गई ऐसी शिकायतें जिसमें सात वर्ष से कम की सजा का प्रावधान हो तो प्रशासन धारा 41 ए के तहत पहले नोटिस जारी करें। अजय कुमार ने बताया कि प्रदेश में हमारी संस्था ने जब सर्वे किया तो देखा कि केवल पांच फीसदी मामलों में ही पुलिस द्वारा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन किया गया। शेष मामलों में सीधी कार्रवाई की गई।

याचिका पर हुई सकारात्मक सुनवाई
अजय कुमार रेड्डी ने बताया कि हमने हाईकोर्ट में जो याचिका लगाई उस पर फिलहाल सकारात्मक सुनवाई हुई है। हाइकोर्ट में पेश याचिका में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों को दर्शाया है। जिसमें कहा गया कि 7 वर्ष से कम की सजा वाली धाराओं में सीधी गिरफ्तारी नहीं होगी। गिरफ्तारी के पूर्व उसे पर्याप्त कारण बताना होगा। खासकर, दहेज प्रताडऩा, छेड़छाड़ व अन्य ऐसे मामलों में देखा गया कि महिलाओं द्वारा कानून का दुरुपयोग किया गया जिससे कई परिवार टूट गए।

Published on: