भिलाई

CG Crime News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, 3 गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत

Bhilai Crime News: भिलाई के सेक्टर-6 इलाके में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। तीन युवक घायल हुए, जबकि आरोपियों ने मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

2 min read
Apr 11, 2026
युवकों पर चाकू से हमला (photo source- Patrika)

CG Crime News: भिलाई के सेक्टर-6 इलाके में देर रात बदमाशों ने युवकों पर हमला कर दहशत फैला दी। इस वारदात में तीन युवक घायल हो गए, जबकि एक का मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, रूआंबांधा निवासी प्रमोद कुमार बंजारे अपने दोस्तों के साथ 9 अप्रैल की रात कोहका क्षेत्र में दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें

Crime News: शादी का कार्ड देने के बहाने दरवाजा खुलवाया, फिर नकाबपोशों ने किया कांड, पीड़ित ने खुद दी परिजनों को सूचना

CG Crime News: युवकों पर ताबड़तोड़ हमला

सभी युवक तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों से घर की ओर जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जब वे जेपी चौक से 2.5 मिलियन चौक के बीच सेक्टर-6 स्थित सी मार्केट मछली बाजार के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी के पास खतरनाक तरीके से कट मार दिया।

इस पर आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार निकाल लिए और युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में प्रमोद बंजारे के पैर और पेट के नीचे चोट आई, जबकि उसके साथी सोमनाथ के हाथ और डिकांत के जांघ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवक किसी तरह वहां से निकले और थाने की ओर जाने लगे, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते रहे।

CG Crime News: आरोपियों की तलाश जारी

इसी दौरान आरोपियों ने चलते वाहन से झपट्टा मारकर सोमनाथ का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इसके बाद परिजनों की सलाह पर 10 अप्रैल को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

पीड़ित की रिपोर्ट पर भिलाई भट्टी पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

CG Crime News: रायपुर और दुर्ग में भी चाकूबाजी की घटना

राजधानी में मामूली विवाद के बाद युवकों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि चाकू चल गया। घटना में दो युवक घायल हुए, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर दुर्ग जिले में भी सड़क पर जा रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Published on:
11 Apr 2026 04:18 pm
Also Read
View All