
घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला (File Photo)
Crime News: बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में घर के भीतर घुसकर युवक पर चाकू से हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां पर कुछ नकाबपोशों ने शादी का कार्ड देने के बहाने दरवाजा खुलवाया और युवक के बाहर आते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए हुए थे। पुलिस ने अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोपका बंजारीपारा निवासी 30 वर्षीय विनय कुमार साहू, जो पेट्रोल पंप में काम करता है, गुरुवार शाम अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान करीब 5:30 बजे तीन अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खुद को शादी का कार्ड देने आया बताकर दरवाजा खुलवाया।
जैसे ही विनय ने दरवाजा खोला, उसने देखा कि बाहर खड़े तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। उनमें से एक आरोपी, जो सफेद शर्ट पहने था, अचानक गाली-गलौज करते हुए आगे बढ़ा और धारदार नुकीले हथियार से विनय के सीने पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर विनय ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल अवस्था में विनय ने अपने भाई को फोन कर पूरी जानकारी दी और स्वयं ही उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी लूटपाट की नीयत से उसके घर पहुंचे थे और विरोध करने पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
दरिंदगी या जंगली हमला? 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत से गांव में मचा हड़कंप- बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितावर गांव में एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश का माहौल भी है। मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी मवेशी गांव के किसान प्रेमलाल बिरको के थे… पूरी खबर पढ़े
नोटों का नेटवर्क बेनकाब: 17.90 लाख के साथ आरोपी पकड़ाया, छत्तीसगढ़ से एमपी तक फैला सिंडिकेट-बिलासपुर पुलिस की सतर्कता ने छोटे नोटों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी सिर्फ नकदी ही नहीं, बल्कि एक संगठित कमीशन नेटवर्क की कड़ी निकला। बेलगहना थाना क्षेत्र में पुलिस ने छोटे नोटों की अवैध सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 17 लाख 90 हजार रुपए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
11 Apr 2026 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
