
बम्हनी माता मंदिर में तोड़फोड़ (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Crime News: जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत धरधरी गांव स्थित बम्हनी माता मंदिर में प्राचीन मूर्तियों की तोडफ़ोड़ और धार्मिक प्रतीकों के अपमान की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात तत्वों द्वारा मंदिर परिसर में मूर्तियों को खंडित कर फेंक दिया गया, और माता रानी की चुनरी और ध्वज को जलाने की कोशिश की गई है। घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषदए बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही आस्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी गई। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर डीएसपी के नेतृत्व में टीम श्वान स्क्वायड के साथ तैनात है और हर पहलू से जांच की जा रही है। जिले के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
सोमवार सुबह जब ग्रामीण प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गए। घटना की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। विशेषकर महिलाओं में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख देखा गया। कई महिलाएं भावुक होकर रो पड़ीं और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की। फिलहाल किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
ऑर्डर लेट होने पर भड़का युवक, डोमिनोज आउटलेट में की तोड़फोड़, Video Viral- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिज्जा मिलने में देरी को लेकर एक ग्राहक ने डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में हंगामा कर दिया। नाराज ग्राहक ने कर्मचारियों से बदसलूकी की और गुस्से में आकर ऑर्डर लेने वाले मॉनिटर को तोड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट का है… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
08 Apr 2026 02:50 pm
Published on:
08 Apr 2026 02:50 pm
