भिलाई

Crime News: पेट्रोल पंप में खड़ी ट्रक गायब, वाहन समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Crime News: ट्रक हाईवा डंफर को अस्पताल के बगल स्थित पेट्रोल पंप से चोरी करना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2024, 11:11 AM IST
CG crime
CG crime

Crime News: ट्रक व हाइवा जैसे भारी वाहनों को पार करने की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। इस पर आला अधिकारियों के निर्देश पर टीम जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरी के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को वाहन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी हरीश यादव ग्राम दनिया बोरी का निवासी है। वर्तमान में पदुम नगर भिलाई-3 में रहता है। वहीं हेमराज साहू ग्राम परसदापार थाना बोरी का निवासी है।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी नगर सुपेला निवासी अनिल कुमार राय ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज करवाया था कि 31 अक्टूबर 24 को ट्रक हाईवा को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल, नेहरू नगर के बगल, पेट्रोल पंप में खड़ी किया था। जिसे चोरों ने गायब कर दिया। सुपेला पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर विवेचा में लिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पुलिस ने आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर माल मुल्जिम का पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ कि ट्रक हाईवा डंफर ग्राम ढाबा (बोरी) क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस तलाश के लिए ग्राम ढाबा क्षेत्र रवाना हुई। हाइवा बोरी रोड में खराब होने से खड़ा किया था।

इसे आरोपी हरीश यादव व हेमराज साहू के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए ट्रक हाईवा डंफर को अस्पताल के बगल स्थित पेट्रोल पंप से चोरी करना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया।

Updated on:
11 Nov 2024, 11:11 AM IST
Published on: