CG Road Accident: राजनांदगांव नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को शहर के फ्लाई ओवर के उपर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक का चालक ने हड़ताल में शामिल होने दुर्ग जा रहे सहकारी समिति के कर्मचारियों के बाइक को ठोकर मारकर फरार हो गया। ठोकर के बाद एक कर्मचारी ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।