भिलाई

Weather Update :12 जिलों में IMD का येलो अलर्ट , ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी, 24 घंटे में एक्टिव होगा एक और सिस्टम

Weather Update : मौसम विभाग( IMD weather alert) ने रायपुर, बालोद, ( chhattisgarh hindi Weather News) बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, ( cg weather update ) धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कोरिया, महासमुंद, राजनांदगांव, सूरजपुर ( Cg weather alert) जिले के लिए चेतावनी जारी की है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2023, 5:43 PM IST
Weather Update :12 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का येलो अलर्ट जारी, विभाग की चेतावनी, 24 घंटे में एक्टिव होगा एक और सिस्टम
Weather Update :12 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का येलो अलर्ट जारी, विभाग की चेतावनी, 24 घंटे में एक्टिव होगा एक और सिस्टम

भिलाई. मौसम विभाग ने रायपुर, बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कोरिया, महासमुंद, राजनांदगांव, सूरजपुर जिले के लिए चेतावनी जारी की है। अब मानसूनी सिस्टम मजबूत हो गया है। पिछले दिनों थोड़ा कमजोर हो गया था, इसके चलते बारिश पर थोड़ा ब्रेक लग गया था, लेकिन अब 3 दिनों तक अच्छी बारिश के आसार है। वहीँ 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में एक और नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है


शनिवार की सुबह से छाए बादल दोपहर होते ही बरस पड़े। हल्की बौछारों से शुरुआत हुई, जो शाम को तेज बारिश में बदल गई। रात 10 बजे तक 8.3 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई। इधर, मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि अगले दो से तीन दिन अच्छी वर्षा होगी। अब दुर्ग जिला सहित संभाग में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। मानसून द्रोणिका के एक बार फिर सक्रिय होने की वजह से अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

13 दिनों के बाद बारिश ने उमस से बड़ी राहत पहुंचाई है। दिन को निकल रही धूप से हलाकान करने के बाद अब मौसम दोबारा से गुलजार होने की संभावना बन रही है। रविवार को भी ऐसी बारिश बरकरार रहेगी। तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पेड़ों के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है।


अब गिरेगा तापमान

शनिवार को दुर्ग जिले का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम पारा दो डिग्री की वृद्धि के साथ 25.8 डिग्री पर पहुंच गया। विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश के बाद तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हो जाएगा।

Updated on:
16 Jul 2023, 5:43 PM IST
Published on: