मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका जैसलमेर, अलवर, ग्वालियर, सीधी, डाल्टनगंज, शांतिनिकेतन होते हुए मिजोरम तक फैली है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा आंध्र प्रदेश के उपर फैला है। जिससे कई जिलों मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात होने और रात्रि में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।